<
Categories: बिज़नेस

Petrol-Diesel Price Hike: डीजल 25 तो पेट्रोल 7 रुपये हुआ महंगा, अब इस कंपनी ने बढ़ाए दाम

Petrol-Diesel Price Hike: निजी कंपनी नायरा एनर्जी के बाद निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल इंडिया (Shell India Fuel Price Hike) ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं.

Petrol-Diesel Price Hike: इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले और स्टेट ऑफ हॉर्मूज के बंद होने का असर कई देशों पर पड़ रहा है.  ईरान के पलटवार से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है. यहां तक की गैस की समस्या भी बढ़ती जा रही है. पेट्रोल और डीजल की कमी से एशियाई देश ही नहीं बल्कि अमेरिका में दिक्कत होने शुरू हो गई है. इस बीच निजी कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy Petrol Price) द्वारा तेल के दाम बढ़ाने के बाद  अब निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल इंडिया (Shell India Fuel Price Hike) ने भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है.

निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी शेल इंडिया की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक, बुधवार (01 अप्रैल, 2026) से उनके आउटलेट्स पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. इस फैसले के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शेल आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद सामान्य पेट्रोल की कीमत  119.85 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम पावर वेरिएंट की कीमत 129.85 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

नायरा कंपनी भी बढ़ा चुकी है कीमत

इससे पहले नायरा एनर्जी (Nayara Energy Petrol Price) भी पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ा चुकी है.  वहीं, शेल इंडिया डीजल में 25.01 प्रति लीटर का भारी इजाफा किया गया है. इसके पाद सामान्य डीजल की कीमत बढ़कर 123.52 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं  प्रीमियम डीजल  133.52 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

15 दिन पहले भी किया था ईंधन के दामों में इजाफा

इससे पहले भी शेल कंपनी ने 15 दिन पहले कुछ फिलिंग स्टेशनों पर मामूली संशोधन करते हुए पेट्रोल में 2 रुपये से 2.50 रुपये प्रति लीटर  का इजाफा किया था, जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 108.50 रुपये पहुंच गई थी, जबकि और डीजल की कीमतें 93.50 आ गई थीं. नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Vaishakh 2026: जानें कब से शुरू और कब खत्म होगा वैशाख, इस दौरान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत और मनाए जाने वाले त्योहार

Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…

Last Updated: April 1, 2026 19:33:23 IST

LSG vs DC: मोहम्मद शमी की वापसी, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…

Last Updated: April 1, 2026 19:21:53 IST

‘दादा’ की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग, राजकुमार राव ने साझा की जानकारी; क्या होगा फिल्म का नाम?

Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…

Last Updated: April 1, 2026 19:14:13 IST

असम बना चुनावी रणभूमि, ‘मियां’ से ‘लव जिहाद’ तक चुनाव में गरमाए ये मुद्दे, कौन से मुद्दे मारेंगे बाजी?

असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…

Last Updated: April 1, 2026 19:12:06 IST

अप्रैल 2026 से बंद हुआ Form 15H: सीनियर सिटिजेन्स के लिए होंगे ये बदलाव, जानें फॉर्म 121 में क्या?

भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…

Last Updated: April 1, 2026 18:56:07 IST

Optical Illusion:क्या आपकी नजर है दूसरों से तेज? इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढकर दिखाइए

Optical Illusion: एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों लोगों को उलझन में डाल रहा है.…

Last Updated: April 1, 2026 18:29:06 IST