<
Categories: बिज़नेस

Petrol Diesel Price Today 19 April: दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बड़ी राहत! होर्मुज़ खुलने के बाद तेल के दाम में बड़ी गिरावट; जानें अपने शहर में भाव

Petrol Diesel Price Today: जैसा की आप सभी जानते हैं कि  कल, यानी शनिवार 18 अप्रैल 2026 को कच्चे तेल के बाज़ार से एक राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से इस बात का दावा किया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह से फिर से खोल दिया जाएगा.

Petrol Diesel Price Today 19 April: जैसा की आप सभी जानते हैं कि  कल, यानी शनिवार 18 अप्रैल 2026 को कच्चे तेल के बाज़ार से एक राहत की खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से इस बात का दावा किया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह से फिर से खोल दिया जाएगा, तब से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में 10% की भारी गिरावट देखने को मिली है. लेकिन भारतीय तेल कंपनियों ने “इंतज़ार करो और देखो” का रुख अपनाते हुए, आज यानी 19 अप्रैल को सामान्य पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया है.  चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर में तेल के दाम क्या रहने वाले हैं. 

जानें अपने शहर के दाम

शहर

पेट्रोल

डीजल

नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
बेंगलुरु ₹102.96 ₹90.99
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
चेन्नई ₹100.90 ₹92.49
गुड़गांव ₹95.65 ₹88.10
जयपुर ₹104.38 ₹89.90
लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
मुंबई ₹103.54 ₹90.03
नोएडा ₹94.74 ₹87.81

पूरी तरह से खुला होर्मुज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि होरमुज़ जलडमरूमध्य अब पूरी तरह से खुला है और समुद्री यातायात के लिए तैयार है. लेकिन, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक कोई अंतिम समझौता नहीं हो जाता. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से होकर गुज़रता है.

क्यों हो रहा कीमतों में तेजी से बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत अपनी कच्चे तेल की अधिकांश ज़रूरतें आयात से पूरी करता है. पेट्रोल और डीज़ल की अंतिम खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दरों, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य और स्थानीय करों (VAT) के मेल से तय होती हैं. वैश्विक बाज़ार की कीमतों में हाल ही में हुई 10% की गिरावट का असर आने वाले दिनों में दिखाई देने की उम्मीद है.

Heena Khan

Recent Posts

Gold Price 9 November 2026: दिवाली के बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price 9 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,400…

Last Updated: November 9, 2026 10:08:19 IST

MP Fire Incident: भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप! सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Fire Incident: मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में…

Last Updated: November 9, 2026 09:52:15 IST

एक महिला, 4.8 अरब डॉलर की चिप डील और चीन का जासूसी एंगल, कौन हैं Alice Huang?

Nvidia CEO Jensen Huang से जुड़े विवाद में Alice Huang चर्चा में हैं. चीन की…

Last Updated: November 9, 2026 10:01:21 IST

Banda River Tragedy: एक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोनों भाई, फिर दिवाली के दिन बुझ गए घर के दो चिराग; तीसरे की तलाश जारी

Banda River Tragedy: बांदा में दीपावली के दिन बागे नदी में नहाने गए तीन युवक…

Last Updated: November 9, 2026 09:15:38 IST

Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

Air Pollution: पंजाब का बठिंडा 1258 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ देश के…

Last Updated: November 9, 2026 09:07:54 IST