<

रेडिसन होटल: प्रयागराज को मिला पांच सितारा होटल, पर्यटन मंत्री बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

You Might Be Interested In Akshara Singh Bold Photos: हॉट जिम आउटफिट में अक्षरा सिंह ने फ्लॉन्ट किए एब्स, बोल्ड अंदाज सेइंटरनेट पर लगाई आग Bollywood Bold Actresses:…

नई दिल्ली, अक्टूबर 15: रेडिसन होटल ग्रुप और प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल होटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सरोजिनी नायडू मार्ग पर रेडिसन होटल का भव्य उद्घाटन किया। सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह किसी कारणवश इस कार्यक्रम में नहीं आ सके लेकिन उन्होंने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रैडिसन होटल जैसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की उपस्थिति प्रयागराज की गरिमा एवं आकर्षण को और बढ़ाएगी। देश-विदेश से संगमनगरी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं अतिथियों को आधुनिक, आरामदायक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि रैडिसन होटल आतिथ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का एक नया मानदंड स्थापित करेगा और उत्तर प्रदेश को भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गंतव्य बनाने के संकल्प को और सशक्त करेगा।

प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल होटल्स प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक ओवैस उस्मानी ने मीडिया से कहा कि हमें प्रयागराज में पहला अंतरराष्ट्रीय पांच सितारा होटल प्रस्तुत करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है। यह होटल सेवा, सुरक्षा और डिज़ाइन के नए मानक स्थापित करेगा। यह 108 कमरों वाला लक्जरी होटल प्रयागराज का पहला अंतरराष्ट्रीय पांच सितारा होटल है, जो शहर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक केंद्र में विश्वस्तरीय आतिथ्य सेवा प्रदान करता है।

रेडिसन होटल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीओओ (दक्षिण एशिया) निखिल शर्मा ने कहा, “हमें रेडिसन होटल प्रयागराज का उद्घाटन करते हुए गर्व है — यह हमारे समूह के लिए भारत के सबसे जीवंत, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहरों में एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह होटल शहर के लिए मूल्यवर्धन साबित होगा, जो स्थानीय धरोहर का सम्मान करते हुए विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करता है।”

रेडिसन होटल प्रयागराज में एक विशाल ऑल-डे डायनिंग रेस्टोरेंट, विशेष लाउंज, चाय लाउंज और पेस्ट्री शॉप मौजूद हैं। व्यवसायिक यात्रियों के लिए लचीले मीटिंग रूम और अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक से युक्त विशाल बॉलरूम उपलब्ध है। सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी और व्यापक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। अपनी सुविधाजनक लोकेशन और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ, रेडिसन होटल प्रयागराज शीघ्र ही शहर का प्रतिष्ठित गंतव्य बन जाएगा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर पीएम मोदी ने ये क्या कहा दिया?

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 12:58:04 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST