Live TV
Search
Home > बिज़नेस > RD Account: बैंक ही नहीं, पोस्ट ऑफिस में भी खुलता है RD अकाउंट! हर महीने छोटी बचत पर मिलेगा शानदार ब्याज, जानिए पूरी स्कीम

RD Account: बैंक ही नहीं, पोस्ट ऑफिस में भी खुलता है RD अकाउंट! हर महीने छोटी बचत पर मिलेगा शानदार ब्याज, जानिए पूरी स्कीम

अधिकांश लोग Recurring Deposit (RD) का नाम आते ही केवल बैंकों के बारे में सोचते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि भारतीय डाक विभाग में भी RD की सुविधा देता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस योजना के बारे में.

Written By:
Last Updated: July 17, 2026 18:05:16 IST

Mobile Ads 1x1

RD Account: आज के समय में आर्थिक सुरक्षा केवल अच्छी कमाई पर नहीं, बल्कि सही तरीके से की गई बचत और निवेश पर भी निर्भर करती है. अगर आप ठीक तरीके से निवेश नहीं कर रहे हैं तो भविष्य में ऐसा करना आपको समस्या में डाल सकता है. फाइनेंशियली फ्री रहने के लिए यह जरूरी है कि आप किसी भी जगह पर अपना पैसा निवेश करते रहें. महंगाई लगातार बढ़ रही है और भविष्य की जरूरतें भी पहले की तुलना में कहीं ज्यादा महंगी हो गई हैं. ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी छोटी-छोटी बचत समय के साथ एक बड़ा फंड बन जाए, जिससे उसे आगे चलकर कोई परेशानी न हो.

क्या है पोस्ट ऑफिस RD अकाउंट?

Recurring Deposit (RD) एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें निवेशक हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करता है. आप द्वारा जमा किया जाने वाला अमाउंट अवधि पूरी होने तक नियमित रूप से जमा होती रहती है. मैच्योरिटी पूरी होने पर जमा की गई रकम के साथ ब्याज जोड़कर पूरी राशि निवेशक को वापस मिलती है. पोस्ट ऑफिस RD उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर होगी, जो एकमुश्त निवेश करने की बजाय हर महीने नियमित बचत करना चाहते हैं. कितने समय पोस्ट ऑफिस का RD अकाउंट 5 वर्ष (60 महीने) की अवधि के लिए खोला जाता है। मैच्योरिटी पूरी होने के बाद निवेशक चाहें तो नियमों के अनुसार इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं. इसमें आप कितना भी निवेश कर सकते हैं. 

पोस्ट ऑफिस RD पर कितना मिलता है ब्याज?

बात करें अगर RD के ब्याज की तो इसमें आपको हर महीने 6.7% सालाना ब्याज मिलता है. RD पर ब्याज दर समय-समय पर सरकार द्वारा तय की जाती है. इसलिए निवेश करने से पहले मौजूदा ब्याज दर की जानकारी जरूर लेना जरूरी माना जाता है. इस योजना के तहत आप हर महीने एक बचत करके अपना अमाउंट इस स्कीम में डाल सकते हैं. इस योजना में केवल 100 रुपये प्रति माह से निवेश शुरू किया जा सकता है. लंबी अवधि में आप आरडी के माध्यम से भी एक बड़ा फंड बना सकते हैं. 

Tags:

MORE NEWS