<
Categories: बिज़नेस

डिजिटल बैंकिंग में बड़ा बदलाव: SBI YONO 2.0 लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स के साथ आसान डिजिटल बैंकिंग

SBI YONO 2.0 लॉन्च: SBI ने पेश किया नया डिजिटल बैंकिंग ऐप, जानें UPI, KYC, लोन, निवेश और अन्य सुविधाएँ. ए फीचर्स और सेवाओं की पूरी जानकारी पढ़ें

SBI YONO 2.0: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हाल ही में अपना नया YONO 2.0 ऐप लॉन्च किया है, जो पुरानी YONO ऐप का पूरी तरह से अपग्रेडेड और सुधारा हुआ संस्करण है. यह नया ऐप मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर लाता है, जिससे यूज़र्स को एक ही जगह से अपना खाता मैनेज, UPI पेमेंट, ट्रांजैक्शन, निवेश, ऋण और अन्य बैंकिंग सेवाओं का आसान और तेज़ अनुभव मिलेगा. SBI ने इस ऐप में सरल KYC, बेहतर सुरक्षा, मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और स्मार्ट यूजर इंटरफेस जैसे फीचर्स दिए हैं, ताकि डिजिटल बैंकिंग और अधिक सहज और उपयोगी हो सके और बैंक का उद्देश्य है आने वाले समय में YONO के उपयोगकर्ताओं की संख्या को बढ़ाकर 20 करोड़ तक ले जाना.

क्या है SBI YONO 2.0 का नया फीचर्स और खास बातें?

  • पुराने YONO ऐप के मुकाबले यह ऐप हल्का, तेज और कम डेटा में भी बेहतर काम करता है, जिससे पुराने या लाइट स्मार्टफोन पर भी चल सकता है.
  • KYC / re-KYC प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं रहेगी.
    सुरक्षा फीचर्स को बढ़ाया गया है, जैसे उन्नत बायोमेट्रिक्स और फेशियल लॉगिन और बेहतर लेन-देन सुरक्षा को बढ़ावा दिया गया है.
  • यह प्लेटफॉर्म बैंकिंग, निवेश, बीमा, लोन और अन्य वित्तीय उत्पादों तक एक ही जगह उपलब्ध कराता है.
  • SBI ने बताया कि फिलहाल YONO 2.0 अंग्रेजी और हिंदी भाषा में प्रयोग होता है. लेकिन आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से 15 भाषाओं तक बढ़ाया जाएगा.

SBI YONO 2.0 की महत्वपूर्ण बात क्या है?

अगर कोई यूजर मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग पर अपने किसी काम को अधूरा छोड़ देता है, तो वह उस काम को बैंक ब्रांच जाकर उस काम को बिना किसी दिक्कत के पूरा कर सकता है.

SBI का उद्देश्य क्या है?

SBI का उद्देश्य है कि अगले कुछ वर्षों में YONO 2.0 के उपयोगकर्ता 20 करोड़ तक पहुँचें, इसके लिए बैंक शाखाओं में डिजिटल सपोर्ट भी बढ़ा जा रहा है.

आपको YONO 2.0 का लाभ कितने दिनों में मिलेगा?

YONO 2.0 को अपग्रेड ऐप के रूप में बहुत सुरक्षित तरीके से लॉन्च किया जा रहा है. यह अगले दो सप्ताह में ज्यादातर एंड्रॉयड यूजर्स नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएंगे. बैंक के करीब 3.5 करोड़ इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स पहले ही नए आ चुके हैं.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST