<

NZ vs WI: टॉम लैथम- डेवोन कॉनवे का जलवा… WTC इतिहास में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित-मयंक का कीर्तिमान ध्वस्त

NZ vs WI: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने मिलकर WTC में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. दोनों खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ WTC की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की है.

Tom Latham-Devon Conway Record Partnership: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी की शुरुआत करने उतरे दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. लैथम और कॉनवे ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड की पारी के दौरान पहले विकेट के लिए 300 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की. यह न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब ओपनिंग बल्लेबाजों ने 300 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की है.

इससे पहले साल 1972 में टेरी जार्विस और ग्लेन टर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जॉर्ज टाउन टेस्ट मैच में पहले विकेट के लिए 387 रन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड ग्रीम स्मिथ और नील मैकेंजी के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में पहले विकेट के लिए 415 रन की पार्टनरशिप की थी.

WTC में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इस पार्टनरशिप से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने WTC इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के नाम था. इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के दौरान पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी. 

न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स (1930 में वेलिंगटन में NZ बनाम ENG) ने बनाया था. उस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 276 रनों की पार्टनरशिप की थी. अब यह रिकॉर्ड भी टूट गया है.

कैसा रहा टेस्ट मैच?

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने अपना 15वां शतक लगाया, जबकि कप्तान के तौर 5वां शतक जड़ा. इस पारी के दौरान लैथम ने 15 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, डेवोन कॉनवे अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं. वह 178  रन बनाकर नाबाद है. कॉनवे ने अपनी इस पारी के दौरान 25 चौके लगाए हैं. हालांकि उनके बल्ले से 1 भी छक्का नहीं निकला. उनके साथ जैकब डफी नाबाद 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पकड़ मजबूत कर ली है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST