<
Categories: देश

फोन कॉल से गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत? ये आसान तरीके तुरंत दिलाएंगे LPG सिलेंडर; व्हाट्सएप भी है एक तरीका

LPG Cylinder Booking Methods: अगर आपको अपनी गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में दिक्कत आ रही है. तो बुकिंग के इन तरीकों को भी जान लें, जिससे काम हो जाएगा आसान.

LPG Cylinder Booking Ways: ईरान-इजरायल में चल रहे युद्ध के कारण लोगों को गैस सिलेंडर की कमी का अंदेशा होने लगा है. इसलिए लोग एक्स्ट्रा गैस बुक करके रखना चाह रहे हैं. आपूर्ति कम होने की खबरों से लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है. हालांकि अब सिलेंडर बुक कराने के लिए घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. साथ ही अगर फोन कॉल से भी गैस बुक नहीं हो रही है, तो परेशान ना हो. अब एलपीजी कंपनियां उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप और IVRS जैसे कई आसान तरीके उपलब्ध करा रही हैं, जिनसे घर बैठे ही गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है. जानें इन तरीकों को. 

इंडेन गैस वाले ग्राहक व्हाट्सएप से कैसे बुक करें?

  • सबसे पहले अपने फोन में इंडेन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 7588888824 सेव करें.
  • इसके बाद व्हाट्सएप खोलें और इस नंबर पर चैट शुरू करें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से “REFILL” लिखकर मैसेज भेजें.
  • सिस्टम आपके ग्राहक विवरण की जांच करेगा.
  • जानकारी सही मिलने पर एलपीजी रिफिल की बुकिंग दर्ज हो जाएगी.
  • इसके बाद आपको बुकिंग डिटेल्स के साथ कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा.

अन्य कंपनी के ग्राहक व्हाट्सएप से कैसे बुक करें?

व्हाट्सएप के जरिए गैस बुक करने के लिए उपयोगकर्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 92222 01122 पर “Hi” लिखकर मैसेज भेज सकते हैं. इसके बाद बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसके अलावा भाकत गैस के ग्राहक 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं.

SMS से कैसे बुक करें?

1. इंडेन के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर “REFILL” लिखकर SMS भेज सकते हैं.

2. भारत गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर “LPG” लिखकर SMS भेजकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं

मिस्ड कॉल के जरिए भी बुक कर सकते हैं

  • इंडेन गैस के ग्राहक 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल देकर भी अपने LPG सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं.
  • वहीं एचपी गैस के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

मोबाइल एप के जरिए भी सिलेंडर कर सकते हैं बुक

  • ग्राहक गैस सिलेंडर की बुकिंग HP Pay मोबाइल ऐप, UMANG ऐप या आधिकारिक वेबसाइट myhpgas.in के जरिए भी कर सकते हैं. इसके अलावा Amazon, Paytm, PhonePe जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म और अन्य BBPS-सक्षम बैंकिंग या वॉलेट ऐप्स के Bill Payment सेक्शन में जाकर भी आसानी से गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है.
  • भारत गैस के उपयोगकर्ता Google Play Store या Apple App Store पर जाकर “Bharatgas” खोज सकते हैं. Bharatgas ऐप चुनने के बाद, इसे मोबाइल फोन पर डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है. इसके बाद ऐप खोलकर नई गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने या वितरक का पता लगाने जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 12:00:35 IST