<

रसोई का पुराना जुगाड़ फिर हुआ वायरल, गैस सिलेंडर खत्म होने पर लोग अपना रहे यह आसान तरीका

LPG Shortage Hacks: एलपीजी भारत के किचन का अहम हिस्सा है, लेकिन थोड़ी समझदारी और सही तरीके अपनाकर गैस की बचत की जा सकती है. इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग, स्मार्ट कुकिंग और कुछ बिना गैस वाले व्यंजन अपनाकर किसी भी स्थिति में किचन का काम आसानी से चलता रह सकता है. आइए जानते हैं.किचन के ऐसे आसान तरीकों के बारे में जो हर घर में काम आ सकते हैं.

LPG Shortage Hacks: भारत के ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए ‘एलपीजी गैस’ पर ही निर्भरता होती है. सुबह की रोटी से शाम तक, किचन का लगभग हर काम इसी गैस से चलता है. लेकिनपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर  गैस सप्लाई पर भी पड़ा है.दरअसल भारत अपनी जरूरत का काफी एलपीजी ‘कतर, सऊदी अरब और यूएई; जैसे देशों से आयात करता है. इस समय वहां हालात बिगड़ने के वजह से  तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है,ऐसे में कई लोगों को चिंता होने लगती है कि सिलेंडर कब खत्म हो जाएगा और अगला कब मिलेगा.

हालांकि भारतीय किचन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लोग हर स्थिति में खुद को ढालना जानते हैं. कुछ आसान तरीके अपनाकर गैस की बचत भी की जा सकती है और खाना बनाने का काम भी जारी रखा जा सकता है.

इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल

अगर आपके घर में ‘इंडक्शन कुकर, इलेक्ट्रिक केतली या हीटर’ है तो इनका इस्तेमाल बढ़ाया जा सकता है. पानी उबालना, दूध गर्म करना या चाय बनाना जैसे छोटे काम गैस की बजाय इन उपकरणों पर किए जा सकते हैं. इससे गैस उन कामों के लिए बच जाएगी जहां सीधे आंच की जरूरत होती है, जैसे रोटी बनाना.

माइक्रोवेव और एयर फ्रायर का भी लें सहारा

कई लोग माइक्रोवेव या एयर फ्रायर का इस्तेमाल सिर्फ स्नैक्स या खाना गर्म करने के लिए करते हैं, लेकिन इनसे कई चीजें आसानी से पकाई भी जा सकती हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना, सब्जियां पकाना या भूनना भी संभव है. इससे गैस की खपत कम हो सकती है.

अगर संभव हो तो PNG कनेक्शन लें

कई शहरों में अब ‘पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG)’ की सुविधा मिल रही है. इसमें गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचती है, इसलिए सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती. अगर आपके इलाके में यह सुविधा है तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

बिना गैस के बनने वाले खाने भी हैं विकल्प

  • कई बार गैस बचाने का सबसे आसान तरीका यह है कि ऐसे व्यंजन बनाए जाएं जिन्हें पकाने की जरूरत ही न हो.
  • दही पोहा: पोहे को थोड़ी देर पानी में भिगोकर दही, प्याज, हरी मिर्च और नमक मिलाकर खाया जा सकता है.
  • स्प्राउट सलाद: अंकुरित मूंग या चने में टमाटर, खीरा, नींबू और चाट मसाला मिलाकर पौष्टिक सलाद बनाया जा सकता है.
  • मूंगफली चाट: भुनी हुई मूंगफली में कटी सब्जियां और मसाले मिलाकर स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर स्नैक तैयार किया जा सकता है.

पश्चिम एशिया का असर भारत पर क्यों पड़ता है

भारत दुनिया के सबसे बड़े एलपीजी उपभोक्ताओं में से एक है, लेकिन देश में इसका उत्पादन मांग के मुकाबले कम है. इसलिए बड़ी मात्रा में गैस विदेशों से आती है.इनमें से ज्यादातर टैंकर ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ नाम के समुद्री रास्ते से गुजरते हैं. अगर इस इलाके में तनाव या संघर्ष बढ़ता है, तो जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और गैस की सप्लाई में देरी हो सकती है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

‘युद्ध की वजह से देरी…’, बेंजामिन नेतन्याहू को हुआ था प्रोस्टेट कैंसर, हेल्थ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Benjamin Netanyahu Prostate Cancer: इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट…

Last Updated: April 24, 2026 22:41:52 IST

Virat Kohli 300 Sixes: विराट कोहली का ऐतिहासिक ‘तिहरा शतक’: एक छक्का और रोहित-गेल की बादशाहत खत्म!

RCB vs GT: विराट कोहली ने जड़ा छक्कों का 'तिहरा शतक'! गुजरात के खिलाफ मैच…

Last Updated: April 24, 2026 22:35:29 IST

Chhattisgarh Crime: कांग्रेस नेता के घर में घुसे बदमाश, एक बेटे को उतारा मौत के घाट, दूसरे को किया घायल

Janjgir-Champa Murder: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसे हमलावरों ने…

Last Updated: April 24, 2026 22:28:45 IST

Deeg Viral Video: 500 रुपये के नोट और 100 फीट लंबी… शादी पर दूल्हे ने पहनी 2 करोड़ की माला, वीडियो वायरल

Deeg Viral Video: राजस्थान के डीग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: April 24, 2026 22:12:08 IST

Virat Kohli 800 Fours: ‘किंग’ कोहली का महा-रिकॉर्ड: IPL इतिहास में वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया!

IPL 2026 में विराट कोहली ने रचा इतिहास! गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 800…

Last Updated: April 24, 2026 22:04:48 IST

Sai Sudarsan: गेल का ‘सुपर रिकॉर्ड’ तोड़ साई सुदर्शन ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली! बन गए नंबर 1

साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास. क्रिस गेल को पछाड़कर…

Last Updated: April 24, 2026 21:38:45 IST