Silver Price Today 21 Sep 2026: 21 सितंबर 2026 को चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई. 1 किलो चांदी ₹2,54,900 पर है. पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत शहरभर का रेट देखें.
आज चांदी का भाव
Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है. दो दिन के ब्रेक के बाद बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है. MCX पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,41,603 रुपये पर बंद हुआ था. बुलियन्स के मुताबिक भी चांदी 2,41,930 रुपये किलो हो गई. वहीं दिल्ली में टैक्स समेत कीमत करीब 2.47 लाख रुपये और गुडरिटर्न्स के अनुसार 2.55 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. अब जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव.
| शहर | 1 किलो चांदी का रेट |
| दिल्ली | ₹2,55,000 |
| मुंबई | ₹2,55,000 |
| कोलकाता | ₹2,55,000 |
| चेन्नई | ₹2,60,000 |
| पटना | ₹2,55,000 |
| लखनऊ | ₹2,55,000 |
| मेरठ | ₹2,55,000 |
| अयोध्या | ₹2,55,000 |
| कानपुर | ₹2,55,000 |
ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price 21 September: आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? भरवाने से पहले जान लें 1 लीटर का ताजा रेट
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कच्चे तेल के दाम नरम होने से महंगाई की चिंता कुछ कम हुई, वहीं हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने फिर से चांदी की खरीदारी बढ़ा दी. इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा. दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये महंगी होकर 2.47 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई. इससे पहले यह 2.42 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. विदेशी बाजार में भी चांदी मजबूत रही और हाजिर भाव 3.10% बढ़कर 67.21 डॉलर प्रति औंस हो गया.
ये भी पढ़ें: LPG Subsidy New Rule: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं LPG गैस के नियम, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम वरना रुक जाएगी सब्सिडी!
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…