Agra Crime News: आगरा में लिव-इन में रह रहे शुभम का शव फंदे से मिला. पार्टनर ने 112 पर सूचना दी. परिजनों ने ब्लैकमेल हत्या का आरोप लगाया, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
Agra Crime News: आगरा के सिकंदरा इलाके में एक डिलीवरी मैन का शव शुक्रवार सुबह उसके किराए के फ्लैट में फंदे से लटका मिला. युवक अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहा था. उसी महिला ने यूपी-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी. अब परिजनों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि महिला युवक को ब्लैकमेल करती थी. पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मृतक का नाम शुभम राठौर था. वह आगरा के नगला पदी के जागेश्वर नगर का रहने वाला था. शुभम के पिता किशोरी लाल करीब एक साल पहले मानसिक चिकित्सालय से रिटायर हुए हैं. परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं. शुभम करीब पांच साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नोएडा गया था. वहीं उसकी मुलाकात अलीगढ़ के खैर की रहने वाली एक महिला से हुई.
बताया जा रहा है कि महिला का पति फौज में है और दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा है. नोएडा में मुलाकात के बाद शुभम और महिला के बीच नजदीकी बढ़ गई. इसके बाद शुभम पिछले चार साल से उसी महिला के साथ सिकंदरा के गणपति सिटी में किराए के फ्लैट में लिव-इन में रह रहा था. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि शुभम की पहले से ही पत्नी और दो बेटे हैं. वह बीच-बीच में एक-दो महीने में अपने घर नगला पदी आता था और पत्नी-बच्चों से मिलता था. लिव-इन पार्टनर को उसके परिवार के बारे में जानकारी नहीं थी.
परिजनों के मुताबिक, चार दिन पहले ही शुभम ने लिव-इन पार्टनर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था. इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. बृहस्पतिवार रात भी दोनों में कहासुनी हुई थी. शुक्रवार सुबह महिला ने यूपी-112 पर कॉल करके शुभम के आत्महत्या करने की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव कमरे में फंदे से लटका मिला.
सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस ने न्यू आगरा पुलिस की मदद से परिजनों का पता लगाया. परिजन मौके पर पहुंचे और महिला पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि महिला शुभम को ब्लैकमेल करती थी और हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है.
ये भी पढ़ें : Caught On CCTV: रात 2 बजे अस्पताल में सो रही थी महिला, चादर में घुसा अनजान शख्स; फिर जो हुआ…वीडियो देखकर कांप जाएंगे!
एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है. ये आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगा.
ये भी पढ़ें : तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं! ब्रेकअप के बाद प्रेमिका के घर में लगाई आग! अंदर मौजूद था पूरा परिवार
Meerut News: मेरठ में पति ने शक में पत्नी की चोटी काटी, मारपीट की, तेजाब…
Uttar Pradesh News: कानपुर में दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने का आरोप लगा है.…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर में…
Silver Price 22 Nov 2026: रविवार को देश के सर्राफा बाजार बंद रहते हैं. ऐसे…
UP Crime News: फिरोजाबाद में ममेरे देवर पर भाभी की गला घोंटकर हत्या का आरोप…
Caught In Cam: भावनगर के राणिका में 6-7 कुत्तों ने महिला को घेरकर हमला किया.…