<

Watch Video: पत्नी ने बालों में कराया कलर, तो पति बन बैठा हैवान, चोटी काटने के बाद तेजाब से…

Meerut News: मेरठ में पति ने शक में पत्नी की चोटी काटी, मारपीट की, तेजाब डालने की कोशिश की. महिला ने 112 पर कॉल की पुलिस ने पति को हिरासत में लिया.

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से घरेलू हिंसा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी चोटी काट दी. आरोप है कि पति ने पत्नी पर तेजाब डालने की भी कोशिश की. किसी तरह महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया. इसके बाद पीड़िता अपनी कटी हुई चोटी लेकर थाने पहुंची और पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

बालों में कलर लगाने पर भड़का पति

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन का है. श्यामनगर की रहने वाली हुमा का निकाह करीब तीन साल पहले समर गार्डन निवासी रिहान से हुआ था. महिला का आरोप है कि उसका पति काफी समय से उस पर अवैध संबंधों का शक करता है. इसी बात को लेकर वह आए दिन उसे परेशान करता था. पीड़िता के मुताबिक, शनिवार को उसने अपने बालों में कलर लगाया था. इस बात से रिहान नाराज हो गया. आरोप है कि उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर महिला की चोटी काट दी. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. इतना ही नहीं, पति ने उस पर तेजाब डालने की भी कोशिश की.

डायल 112 पर फोन कर मांगी मदद

पति और ससुराल वालों की हरकतों से परेशान महिला ने किसी तरह डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया. इसके बाद शनिवार शाम पीड़िता अपनी कटी हुई चोटी लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंच गई. महिला ने पुलिस को पूरी घटना बताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. थाने में अपनी कटी हुई चोटी दिखाकर उसने अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: रात 2 बजे अस्पताल में सो रही थी महिला, चादर में घुसा अनजान शख्स; फिर जो हुआ…वीडियो देखकर कांप जाएंगे!

पति हिरासत में, सास और जेठ-देवर के खिलाफ भी शिकायत

पीड़िता ने पति रिहान के अलावा अपनी सास रोशन, जेठ साहिल और देवर सोनू के खिलाफ भी शिकायत दी है. महिला का आरोप है कि इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे.पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पति रिहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं! ब्रेकअप के बाद प्रेमिका के घर में लगाई आग! अंदर मौजूद था पूरा परिवार

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पहले दो शादियां, फिर तीसरे पति से रचाया ब्याह… लाखों के जेवर लेकर हुई नौ-दो ग्यारह हुई लुटेरी दुल्हन

Uttar Pradesh News: कानपुर में दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने का आरोप लगा है.…

Last Updated: November 22, 2026 11:50:16 IST

तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं! ब्रेकअप के बाद प्रेमिका के घर में लगाई आग! अंदर मौजूद था पूरा परिवार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर में…

Last Updated: November 22, 2026 11:02:53 IST

Silver Price Today: 1.58 लाख पर आई चांदी! कीमतों में ऐसी गिरावट देख खरीदने वालों की लगी नजर, जानें आज का भाव

Silver Price 22 Nov 2026: रविवार को देश के सर्राफा बाजार बंद रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: November 22, 2026 10:32:18 IST

UP Crime News: रातभर मां को जगाती रहीं बेटियां, सुबह पति आया तो हुआ खौफनाक खुलासा! देवर ने कर अंधेरे में किया ऐसा कांड…

UP Crime News: फिरोजाबाद में ममेरे देवर पर भाभी की गला घोंटकर हत्या का आरोप…

Last Updated: November 22, 2026 10:20:48 IST

Caught In Cam: भावनगर में खौफनाक मंजर! 6-7 कुत्तों ने महिला को घेरकर नोंच डाला, चीख सुनकर दौड़े लोग – VIDEO देख कांप जाएंगे!

Caught In Cam: भावनगर के राणिका में 6-7 कुत्तों ने महिला को घेरकर हमला किया.…

Last Updated: November 22, 2026 09:54:13 IST

Watch Video : सामने खड़ा था खूंखार बाघ, बाइक सवार की थम गई सांसें! 5 फीट की दूरी पर 3 मिनट तक चलता रहा मौत का खेल

Watch Video : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास बाइक सवार का…

Last Updated: November 22, 2026 09:01:12 IST