Maharashtra News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर में आग लगा दी. घटना के समय युवती माता-पिता संग मौजूद थी. पुलिस ने आरोपी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार किया.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां ब्रेकअप से नाराज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर में आग लगा दी. घटना के समय युवती अपने माता-पिता के साथ घर में मौजूद थी. अचानक आग लगने से पूरे परिवार की जान खतरे में पड़ गई. हालांकि, तीनों ने समय रहते घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. पुलिस ने आरोपी प्रेमी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, युवती और दीपेश रस्तोगी के बीच पिछले 7 से 8 साल से प्रेम संबंध था. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी. इसके बाद युवती ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया. उसने दीपेश को भी साफ शब्दों में बता दिया कि वह अब इस संबंध को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. हालांकि, प्रेमिका का यह फैसला दीपेश को मंजूर नहीं था. वह ब्रेकअप से नाराज था और इसी गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया.
बताया जा रहा है कि ब्रेकअप से नाराज दीपेश ने प्रेमिका के घर को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी. देखते ही देखते आग फैलने लगी. उस समय युवती अपने माता-पिता के साथ घर के अंदर मौजूद थी. अचानक आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई. तीनों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. समय रहते परिवार के बाहर निकल आने से बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही मानपाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का इरादा सिर्फ घर में आग लगाने का था या वह प्रेमिका और उसके माता-पिता समेत पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहता था.
मानपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपन शिंदे ने बताया कि पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के पीछे आरोपी की मंशा स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: रात 2 बजे अस्पताल में सो रही थी महिला, चादर में घुसा अनजान शख्स; फिर जो हुआ…वीडियो देखकर कांप जाएंगे!
Silver Price 22 Nov 2026: रविवार को देश के सर्राफा बाजार बंद रहते हैं. ऐसे…
UP Crime News: फिरोजाबाद में ममेरे देवर पर भाभी की गला घोंटकर हत्या का आरोप…
Caught In Cam: भावनगर के राणिका में 6-7 कुत्तों ने महिला को घेरकर हमला किया.…
Watch Video : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास बाइक सवार का…
Bengaluru Hospital Viral Video: हावेरी अस्पताल में रात घुसे चोरी के आरोपी ने सो रही…
Balaghat Mela Chowmein Food Poisoning: मध्य प्रदेश के बालाघाट में चाउमीन और मंचूरियन खाने से…