<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today 24 Sep 2026: फिर बदला सिल्वर का भाव, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

Silver Price Today 24 Sep 2026: आज चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है. खरीदारी या निवेश से पहले ताजा कीमत जानना जरूरी है. जानें आज 1 किलो चांदी कितने रुपये में मिल रही है.

Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai: सोना खरीदने वालों के साथ-साथ चांदी में निवेश करने वालों की नजर भी रोज के भाव पर रहती है. चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर खरीदारी के बजट पर पड़ता है. अगर आप आज चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें. आइए जानते हैं आज चांदी कितने रुपये प्रति किलो बिक रही है और कल के मुकाबले इसके भाव में कितना बदलाव आया है.

आज चांदी का दाम

चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली. MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 999 रुपये गिरकर 2,34,896 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. पिछले सत्र में यह 2,35,895 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही. GoodReturns के अनुसार, चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी का रेट
दिल्ली ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,60,000
पटना ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,50,000
मेरठ ₹2,50,000
कानपुर ₹2,50,000
अलीगढ़ ₹2,50,000
मुरादाबाद ₹2,50,000

ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price Today 24 Sep 2026​: सुबह होते ही बदले दाम! UP में किस शहर में सबसे महंगा, कहां सस्ता?

कल कितना था चांदी का भाव?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं. वहीं, बुधवार को वायदा बाजार में चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली. कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार कम किया, जिससे चांदी की कीमत 34 रुपये घटकर 2,39,854 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

ये भी पढ़ें:  Gold Price Today 24 September 2026: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 24 सितंबर को गोल्ड के दाम में बड़ा बदलाव, जानें 10 ग्राम का भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST