Who Is Alekha Advani : आदर जैन और अलेखा अडवानी ने मुंबई में अपनी शादी कानूनी तौर पर रजिस्टर कराई. कपल ने तस्वीरें शेयर कीं और परिवार के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया.
Who Is Alekha Advani : बॉलीवुड एक्टर आदर जैन और अलेखा अडवानी की शादी से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है. रणबीर कपूर के कजिन आदर और अलेखा ने आखिरकार अपनी शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर करवा लिया है. दोनों ने बुधवार, 23 सितंबर को मुंबई में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया. खास बात यह है कि उनकी शादी की भव्य रस्मों के करीब डेढ़ साल बाद यह रजिस्ट्रेशन हुआ है.
शादी रजिस्टर होने के बाद आदर और अलेखा ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आए. अलेखा ने हैवी वर्क वाला रेड सलवार सूट पहना था, जबकि आदर मरून कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखाई दिए. रजिस्टर मैरिज के दौरान दोनों के परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्हें आशीर्वाद दिया. इसके बाद कपल ने गणपति बप्पा के सामने पूजा भी की और अपने नए सफर के लिए आशीर्वाद लिया.
आदर ने तस्वीरों के साथ बेहद मजेदार कैप्शन लिखा. उन्होंने कहा कि उनका ‘ट्रायल पीरियड’ खत्म हो गया है और अब न रिटर्न, न एक्सचेंज और न ही टेक-बैक. इसके साथ उन्होंने खुद को और अलेखा को ऑफिशियली मिस्टर और मिसेज जैन बताया.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बेस्ट फ्रेंड पर आया दिल…फिर बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा काम; रात भर कमरें में फूट-फूटकर रोती रहीं रीति तिवारी
अलेखा अडवानी एक बिजनेस वुमन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के होटल स्कूल से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत एक मल्टीनेशनल कंपनी से की थी. वहीं, अलेखा से पहले आदर जैन का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था. अलेखा और तारा की दोस्ती को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…