<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today: चांदी हुई सस्ती या महंगी? 3 नवंबर को अचानक बदल गए भाव, खरीदने से पहले चेक करें रेट

Silver Rate 3 November 2026: चांदी की कीमतों में 3 नवंबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. MCX पर भाव ₹4,152 टूटकर नीचे आया. जानें दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट.

Silver Rate 3 November 2026: चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलते ही चांदी के वायदा भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई. इससे निवेशकों और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं.

MCX पर चांदी के भाव में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 2.26 फीसदी यानी 4,152 रुपये गिरकर 1,79,627 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,83,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, बुलियंस के मुताबिक चांदी का भाव 1,80,110 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 49.74 डॉलर प्रति औंस रही. दिल्ली में टैक्स समेत चांदी की कीमत करीब 1.86 लाख रुपये प्रति किलो बताई गई है. वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 2,00,000 रुपये प्रति किलो है. 

आपके शहर में चांदी का रेट

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,00,000
मुंबई ₹2,00,000
कोलकाता ₹2,00,000
चेन्नई ₹2,00,000
पटना ₹2,00,000
लखनऊ ₹2,00,000
अलीगढ़ ₹2,00,000
मेरठ ₹2,00,000
अयोधया ₹2,00,000

ये भी पढ़ें:  UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा बदलाव? जानें लखनऊ से नोएडा तक आज का ताजा रेट

पिछले दिन चांदी का दाम

दिवाली से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की खरीदारी बढ़ने से दिल्ली में सोमवार को चांदी का भाव सभी टैक्स समेत 1.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा. वहीं, अक्टूबर की भारी गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में सुधार देखा गया. हालांकि, इस दौरान चांदी करीब 46,000 रुपये सस्ती हुई. वैश्विक बाजार में चांदी 2 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 50.25 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 3 November 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें दिल्ली, नोएडा से मुंबई तक क्या है भाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Madhubani News: महिला के घर आधी रात पहुंचे ASI, फिर सर्विस पिस्टल से बरसाईं गोलियां; 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

Madhubani News: मधुबनी जिले में एक ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से लगातार चार राउंड…

Last Updated: November 3, 2026 11:30:59 IST

Caught On Camera: दो हेलिकॉप्टर के टकराने से माउंट एवरेस्ट के पास भीषण हादसा; एक भारतीय की गई जान; वीडियो देख बाहर निकल आएगा कलेजा!

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब…

Last Updated: November 3, 2026 11:07:16 IST

Gold Price 3 November 2026: दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, चेक करें 24K, 22K और 18K का रेट

Gold Price 3 November 2026: बुलियन्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,39,380…

Last Updated: November 3, 2026 10:48:42 IST

कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ? जिन्हें किया गया सस्पेंड; जानें क्या है पूरा मामला

ACP Manasvi Vashishth: एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने…

Last Updated: November 3, 2026 10:27:35 IST

Watch Video: चोट लगने के बाद भी खेलते रहे यशस्वी जायसवाल; भारत के लाल ने न्यूजीलैंड में किया कमाल; शतक जड़ मचाया धमाल

Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 119 गेंदों पर अपना शतक…

Last Updated: November 3, 2026 09:13:43 IST