<
Categories: मनोरंजन

‘नाड़ा ढीला हो जाए तो किसी के साथ भी सो जाओ…’ अविनाश की चीटिंग पर रजत दलाल का खौला खून; बहन ईशा के लिए दे डाली खुली वार्निंग

Avinash-Eisha Controversy: बिग बॉस 18 के रजत दलाल ने ईशा सिंह के समर्थन में अविनाश मिश्रा को चेतावनी दी. क्लब में 'बेवफा निकली है तू' गाने पर विवाद बढ़ा, रजत ने अविनाश को ईशा से दूर रहने को कहा.

Avinash-Eisha Controversy: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से चर्चा में आए रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अभिनेता अविनाश मिश्रा पर निशाना साधा है. ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के कथित ब्रेकअप और धोखा देने के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच रजत ने अविनाश को साफ शब्दों में ईशा से दूर रहने की चेतावनी दी है. रजत ईशा को अपनी छोटी बहन मानते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अविनाश को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

‘बेवफा निकली है तू’ गाने पर अविनाश ने ली चुटकी

दरअसल, हाल ही में अविनाश मिश्रा एक क्लब में ‘बेवफा निकली है तू’ गाना गाते नजर आए थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों ने अविनाश के इस गाने को ईशा सिंह के साथ चल रहे विवाद से जोड़ना शुरू कर दिया. इसी बात पर रजत दलाल ने नाराजगी जाहिर की. रजत ने अपने वीडियो में कहा कि ‘सोशल मीडिया पेज चलाने वालों को कोई भी पोस्ट करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचनी चाहिए. इसके बाद उन्होंने सीधे अविनाश को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह उन्हें चार बार प्यार से समझा चुके हैं कि ईशा से दूर रहें. उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि अविनाश ने क्या किया, लेकिन उन्हें ईशा से दूर रहना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि ‘प्यार मोहब्बत चोड़े में नेशनल टेलिविजन पर और फिर किसी के साथ भी सो जाओ.’

रजत ने अविनाश को दी चेतावनी

रजत ने अविनाश के क्लब वाले वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वह किस तरह का संदेश देना चाहते हैं? क्या वह लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि वह बहुत शरीफ हैं और उनके साथ गलत हुआ है? रजत ने आगे कहा, ”भाई, सुधर जाओ. ऐसी चीजें पोस्ट मत करो कि लोग तुम पर थूकें. इतने मासूम और स्वीट मत बनो.” उन्होंने अविनाश को चेतावनी देते हुए कहा कि ईशा से दूर रहें, अपनी हरकतें बंद करें और अपनी जिंदगी पर ध्यान दें. उन्होंने साफ कहा कि जो होना था, हो चुका है, अब उनसे दूर रहें.

मीडिया और सोशल मीडिया पेजों पर भी निकाला गुस्सा

रजत दलाल ने इस पूरे मामले में मीडिया और सोशल मीडिया पेजों को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बिना सच्चाई जाने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से खबरें चलाना गलत है. मीडिया को कोई भी खबर पोस्ट करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटानी चाहिए. किसी की गलती की सजा किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मिलनी चाहिए.

avinash eisha

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

बिग बॉस 18 में बढ़ी थी ईशा और अविनाश की नजदीकियां

बता दें कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की नजदीकियां ‘बिग बॉस 18’ के दौरान बढ़ी थीं. शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती दिखाई दी थी. वहीं, रजत दलाल भी इसी सीजन का हिस्सा थे और उनकी ईशा के साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. दोनों के रिश्ते को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब उनके एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने और साथ की तस्वीरें हटाने की खबरें सामने आईं. इसी बीच ईशा की मां का बताया जा रहा एक वॉइस नोट भी वायरल हुआ, जिसमें अविनाश पर धोखा देने के आरोप लगाए गए. वहीं, ईशा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने लिखा था कि उन्होंने जिस इंसान पर भरोसा किया, उसी ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें ज्यादा परेशान किया गया तो वह नाम और सबूत भी सामने ला सकती हैं. अब इस पूरे विवाद में रजत दलाल के बयान ने एक बार फिर मामले को चर्चा में ला दिया है.

ये भी पढ़ें:  Ramayana Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रामायण का महा-धमाका! यश के रावण ने मचाया तहलका, 18 दिन में कमाए इतने करोड़

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Jalaun Cylinder Blast: जालौन में पार्षद के घर सिलेंडर ब्लास्ट, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे; 19 की हालत गंभीर

Jalaun Cylinder Blast: जालौन के उरई में पार्षद के घर गैस सिलेंडर में आग लगने…

Last Updated: November 23, 2026 10:24:14 IST

IND vs NZ: आकाश दीप की चूक पर भड़के शुभमन गिल, डेरिल मिचेल को मिला जीवनदान

Shubman Gill Angry on Akash Deep: भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट में डेरिल मिचेल रन आउट होने…

Last Updated: November 23, 2026 09:57:11 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, एक झटके में 3,787 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 23 November 2026: चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है. MCX…

Last Updated: November 23, 2026 09:54:34 IST

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026: लव पार्टनर करेगा प्यार का इजहार, साथी से मिलेगा गिफ्ट, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 23 November 2026 Today Love Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…

Last Updated: November 23, 2026 09:15:15 IST

Watch Video: पति पर अफेयर का शक, फिर बीच बाजार भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका; बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़े तमाचे

Watch Video: रीवा के अतरैला बाजार में पति से कथित प्रेम संबंध के शक में…

Last Updated: November 23, 2026 08:54:27 IST