<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना जरूरी है. अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग हो सकती हैं. यहां आपको चांदी के नए रेट और बदलाव की जानकारी मिलेगी.

Silver Rate Today 4 Oct 2026: आज चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ताजा भाव जानना जरूरी है. चांदी की कीमत में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है और अलग-अलग शहरों में इसका रेट थोड़ा अलग हो सकता है. आज आपके शहर में चांदी कितने रुपये प्रति किलो बिक रही है और कल के मुकाबले कीमत में कितना बदलाव हुआ है, इसकी पूरी जानकारी यहां मिलेगी. साथ ही, हम प्रमुख शहरों के चांदी के ताजा भाव भी बताएंगे, ताकि खरीदारी करने से पहले आपको सही कीमत का अंदाजा हो सके.

आज चांदी का भाव

शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के चलते भी बाजार बंद है. बाजार बंद होने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था. पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,23,706 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. बुलियंस के अनुसार, चांदी की कीमत बढ़कर 2,26,590 रुपये प्रति किलो हो गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव करीब 60.71 डॉलर प्रति औंस रहा.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,35,000
मुंबई ₹2,35,000
कोलकाता ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,40,000
पटना ₹2,35,000
लखनऊ ₹2,35,000
मेरठ ₹2,35,000
कानपुर ₹2,35,000
अलीगढ़ ₹2,35,000

ये भी पढ़ें: UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

बीते दिन चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली. चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. यानी एक दिन में चांदी के भाव में 5,000 रुपये की कमी आई.

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today 4 October 2026: सोने के दाम पर लगा ब्रेक, एक हफ्ते में ₹3,500 सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड; देखें अपने शहर का रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST