<
Categories: खेल

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर और पेरेंट्स संग जश्न मनाया. तस्वीरों के बाद दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गईं.

Arshdeep Singh Girlfriend:  भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. शानदार जीत के बाद टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने खास अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ मैदान पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बांहों में नजर आए. इसके अलावा अर्शदीप अपने माता-पिता के साथ भी दिखाई दिए.

समरीन संग रोमांटिक तस्वीरों ने खींचा ध्यान

गोल्ड मेडल जीतने के बाद अर्शदीप ने समरीन कौर के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आए और एक-दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दिए. समरीन ब्लैक लॉन्ग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. खुले बाल और हल्के मेकअप में उनका लुक काफी आकर्षक नजर आया. अर्शदीप और समरीन ने मैदान पर साथ में कई तस्वीरें क्लिक कराईं. दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

जल्द शादी कर सकते हैं अर्शदीप सिंह

अर्शदीप इस खास मौके पर अपने पेरेंट्स के साथ भी नजर आए. एक ही जगह पर अर्शदीप, उनके माता-पिता और समरीन को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं. कई फैंस का मानना है कि दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल चुकी है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं. हालांकि, अर्शदीप और समरीन ने शादी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है. अर्शदीप के साथ समरीन कई मौकों पर नजर आती हैं और उन्हें क्रिकेटर का सपोर्ट सिस्टम भी माना जाता है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं. फैंस को अर्शदीप और समरीन की जोड़ी और उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद है. गोल्ड मेडल जीतने के बाद सामने आई इन तस्वीरों ने एक बार फिर दोनों की लव लाइफ को सुर्खियों में ला दिया है.

ये भी पढ़ें:  IND vs WI 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने बचा ली अपनी इज्जत! कांटे की टक्कर में जीता मुकाबला; शाई होप के सामने फीका पड़ा रोहित-राहुल का शतक

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST