<
Categories: बिज़नेस

Sensex today: शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स में 368 अंक उछाल, GDP ग्रोथ और वैश्विक हालात से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

Indian Stock market Today: अमेरिका द्वारा ट्रंप टैरिफ लगाए जाने पर भारत के GDP पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं हैं। शेयर बाजार के अनुसार GDP के बढ़ने और वैश्विक हालात देखते हुए निवेशको का भरोसा बढ़ गया हैं।

Indian stock market: अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ (Trump Tarrif) का जीडीपी पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं मानी जा रही है। पहली तिमाही में जीडीपी (GDP) का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसी बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 368.48 अंक चढ़कर 80,178.13 पर पहुंच गया।

इन कंपनियों के शेयरों में देखी गई बढ़त

आज शेयर बाज़ार में कई कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखी गई। जिसमें इन्फोसिस के शेयर 1.90% बढ़े, बजाज फाइनेंस 1.65% चढ़ा, टेक महिन्द्रा 1.63% ऊपर गया, अडानी पोर्ट्स 1.47% बढ़ा और पावर ग्रिड के शेयर 1.32% मजबूत हुए। वहीं, कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। मारुति सुजुकी के शेयर 0.54% घटे, हिन्दुस्तान यूनिलिवर 0.53% नीचे आया, सन फार्मा में 0.34% की गिरावट हुई, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30% फिसला और आईटीसी के शेयर 0.12% कम हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट की राय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय दुनिया और देश दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव हो रहे हैं, जिनका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन, रूस और भारत का करीब आना ताकत के संतुलन में बदलाव की ओर इशारा करता है, जो आने वाले समय में व्यापार और निवेश पर असर डालेगा। साथ ही, अमेरिका की अदालत ने ट्रंप टैरिफ को गैरकानूनी बताया है। अगर सुप्रीम कोर्ट भी इस फैसले को सही ठहराता है, तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए माहौल और बेहतर होगा और भारत जैसे उभरते देशों को फायदा मिल सकता है।

घरेलू स्तर पर भी भारत की अर्थव्यवस्था ने पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत वृद्धि दिखाई है, जो उम्मीद से ज्यादा है। यह निवेशकों का भरोसा बढ़ाता है और शेयर बाजार को सहारा दे सकता है। यानी, अंतरराष्ट्रीय हालात और देश की आर्थिक मजबूती मिलकर भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक माहौल बना रहे हैं।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में इन 3 चीजों को घर लाना पड़ सकता है भारी! जानें क्यों मानी जाती हैं अशुभ

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष इस साल 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा.…

Last Updated: September 15, 2026 23:27:51 IST

मंगल-शनि का दुर्लभ संयोग, 17 अक्टूबर तक इन 4 राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

Mars transit: 4 सितंबर को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक…

Last Updated: September 15, 2026 23:09:47 IST

Rinku Singh Priya Saroj wedding date: रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख तय, तारीख और वेन्यू दोनों तय, जानें कब-कहां होगी शादी

Rinku Singh Priya Saroj wedding date: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू…

Last Updated: September 15, 2026 22:41:28 IST

UPI पर नया चार्ज आया तो किसकी जेब कटेगी? 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, जानें कब लगेगा चार्ज और किसे नहीं देना होगा

UPI charges 2026: 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर 0.4%…

Last Updated: September 15, 2026 22:15:40 IST

Prayagraj Pawan Yadav murder: सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए 3 हमलावर वारदात के बाद फरार

Prayagraj Pawan Yadav murder: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव…

Last Updated: September 15, 2026 21:29:38 IST

गुरुग्राम महिला बाइकर्स हिट एंड रन केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात के वक्त कार में मौजूद था लवणीश

Gurugram women bikers hit and run: गुरुग्राम महिला बाइकर्स हिट एंड रन मामले में पुलिस…

Last Updated: September 15, 2026 20:44:10 IST