<
Categories: हरियाणा

प्रदेश में लगातार तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, 300 पार पहुंचा आंकड़ा, पानीपत जिले में डेंगू से पहली मौत की पुष्टि

प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 31 अगस्त 2025 तक प्रदेश में डेंगू के करीब 367 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पानीपत जिले में डेंगू से पहली मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक बच्चा था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले  वाला था। आने वाले दिनों में संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है। हरियाणा में केवल डेंगू ही नहीं मलेरिया, टाइफाइड, वायरल के भी भारी मात्रा में केस सामने आ रहे है।

India News (इंडिया न्यूज), Dengue On The Rise : प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 31 अगस्त 2025 तक प्रदेश में डेंगू के करीब 367 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पानीपत जिले में डेंगू से पहली मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक बच्चा था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले  वाला था। आने वाले दिनों में संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है। हरियाणा में केवल डेंगू ही नहीं मलेरिया, टाइफाइड, वायरल के भी भारी मात्रा में केस सामने आ रहे है। 

सैंपलिंग और उपचार की बेहतर और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें

वहीं अगर पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो 3 सितंबर 2024 तक डेंगू के 212 मामले दर्ज किए गए थे, जो अगले 11 दिनों में बढ़कर 390 तक पहुंच गए थे। बता दें कि तब पंचकूला डेंगू का सबसे बड़ा हॉट-स्पॉट रहा था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी जिलों में डेंगू से निपटने के लिए करीब 50 से अधिक कर्मचारियों की टीमें फील्ड में उतरी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सिविल अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सैंपलिंग और उपचार की बेहतर और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

दिन में अथवा दोपहर के समय काटता है एडीज मच्छर

अधिकारियों के मुताबिक डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर केवल 400 मीटर की सीमा तक ही उड़ सकता है, लेकिन यह वाहनों या मनुष्यों के साथ दूर-दराज इलाकों तक भी पहुंच सकता है और यह मच्छर खासतौर पर दिन में अथवा दोपहर के समय काटता है,और अंधेरे तथा ठंडी जगहों, जैसे कि घरों के कोने या कारों में, छिपकर बैठता है। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए जलभराव न होने दें, कूलर और पौधों के गमलों की नियमित सफाई करें, और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 106 डेंगू के केस सामने आये

बता दें कि अब तक रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 106 डेंगू के केस सामने आये हैं, जबकि फतेहाबाद में सबसे कम 2 केस सामने आये हैं। गुरुग्राम में 51, करनाल में 29, सोनीपत में 25 रोहतक में 23, झज्जर में 15, पंचकूला में 18, पानीपत और यमुनानगर में 14-14, चरखी दादरी में 9, हिसार में 9, कैथल-फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ 8-8, नूंह में 7, कुरुक्षेत्र में  5 अंबाला में 4, सिरसा में 3 और फतेहाबाद में 2 केस सामने आये हैं। 

Recent Posts

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST