<
Categories: बिज़नेस

Sunjay Kapur Death Mystery: मधुमक्खी कैसे ले सकती है किसी की जान? क्या हुई है संजय कपूर की ‘हत्या’ बहन ने किसे बताया ‘विलेन’

Sunjay Kapur Death Mystery: संजय कपूर की बहन मंधीरा भाई संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव को लेकर कहा कि वह इस परिवार का चेहरा नहीं हैं. वह इस कंपनी का चेहरा नहीं हैं.

Sunjay Kapur Death Mystery: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से उद्योगपति संजय कपूर (Sanjay Kapur) की मौत 12 जून, 2025 को हो गई. शुरुआत से ही दावा किया जा रहा है कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) की मौत की मुख्य वजह कथित तौर पर मुंह में मधुमक्खी का जाना और उसके डंक मारने से हुई एलर्जी (एनाफिलेक्सिस) और उसके बाद आया हार्ट अटैक था. कहा जा रहा है कि मधुमक्खी के डंक मारने के चलते उनकी सांस रुक गई और फिर उनकी मौत हो गई. संजय कपूर की मौत के बाद इस घटना की मेडिकल जांच और पारिवारिक विवाद भी सामने आए, हालांकि आधिकारिक तौर पर हार्ट अटैक को कारण बताया गया. इस बीच संजय कपूर की मौत में फिर नया ट्विस्ट आ गया है. संजय कपूर की बहन लगातार अपने भाई संजय कपूर की मौत पर सवाल उठा रही है. अब उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी भाभी और भाई संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर सवाल उठाया है. यहां तक कि उन्होंने मौत की वजह को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. 

मंधीरा ने प्रिया सचदेव पर सवाल उठाया

इन कंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट में संजय कपूर की बहन मंधीरा का नया खुलासा या कहें सस्पेंस, इसे सामने लाकर सबको हैरान कर दिया है. मंधीरा का कहना है कि उन्हें नहीं लगता है कि उनके भाई (संजय कपूर) की नेचुरल मौत हुई है. मंधीरा ने सवाल उठाया है कि संजय कपूर सब कुछ (जमीन-जायदाद) अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और उनके बच्चों के नाम कर गए हैं. उन्होंने हैरानी जताई कि संजय कपूर ने आखिर कैसे अपनी मां, बहन और करिश्मा कपूर के बच्चों के लिए कुछ नहीं छोड़ा है. मंधीरा का कहना है कि यह बात उनके लिए शॉकिंग है. अचानक हुई मौत पर सवाल उठाते हुए मंधीरा ने कहा कि उनका भाई संजय कपूर हेल्दी था और वह मौत की वजह की तह तक जाएंगीं.

पहले भी मंधीरा लगा चुका हैं भाभी प्रिया सचदेव पर आरोप

यहां पर बता दें कि 12 जून, 2025 को 53 वर्ष की आयु में ब्रिटेन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन के बाद ही संजय कपूर के परिवार में विरासत और संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था. संजय कपूर सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के चेयरमैन भी थे. प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर संजय कपूर की बहन मंधीरा अपनी भाभी प्रिया सचदेव पर कई आरोप लगा चुकी हैं. इसी कड़ी में उन्होंने यह नया आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उनका भाई स्वस्थ था. ऐसे में हार्ट अटैक से मौत की वजह शक के घेरे में है. 

जायदाद के बंटवारे पर शक

संजय कपूर के निधन के बाद अचानक से रिपोर्ट्स आने लगी थीं कि वो सब कुछ अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और उनके बच्चों के नाम कर गए हैं. इसको लेकर इन कंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट में मंधीरा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वो अपने बच्चों को अपनी जायदाद से कट कर देंगे. उन्होंने कहा कि संजय कपूर का बेटा उनका बेस्टफ्रेंड था जबकि उनकी बेटी उनका पहला प्यार. उन्होंने कहा कि बच्चों के बाद किसी के भी पेरेंट्स दूसरे नंबर पर आते हैं. लेकिन ऐसा हो ही नहीं सकता है कि वो अपने बच्चों से पहले तीसरी पत्नी को चुने. उन्होंने इस पर हैरानी जताने के साथ मौत पर भी सवाल उठाते हुए लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

बताया किसको मिलते हैं-कितने पैसे

संजय कपूर की बहन मंधीरा का कहना है कि उनकी मां रानी कपूर को सोना कॉमस्टार से हर महीने सिर्फ 12 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि ‘बाहरी‘ प्रिया सचदेव को 5 करोड़ रुपये मासिक सैलरी मिल रही है. बहन मंधीरा ने शुरुआत से ही प्रिया सचदेव के साथ कानूनी लड़ाई में करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान का भी साथ दिया. बताया जा रहा है कि संजय कपूर की संपत्ति की कीमत 30,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा होने का अनुमान है.

प्रिया सचदेव पर क्या हैं आरोप

अभिनेत्री करिश्मा कपूर से अपनी दूसरी शादी से हुए उनके बच्चे समायरा और कियान कपूर ने अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है. आरोप है कि प्रिया सचदेव ने संपत्ति में हेरफेर किया है. नया ट्विस्ट यह आ गया है कि संजय की बहन मंदिरा ने अब यह कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उनके भाई की मौत नेचुरल कारणों से हुई है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं लक्ष्यराज मेवाड़ और पद्मजा परमार? 1300 वर्ष पुराने मेवाड़ राजवंश में आखिर किस बात की ‘महाभारत’

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST