<
Categories: बिज़नेस

सावधान! टोल या ई-चालान है बकाया तो हाईवे पर एंट्री हो सकती है बंद; जान लें ये बातें, वरना होगा पछतावा

E-Challan Toll: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में कुछ जरूरी संशोधन हो सकता हैं. इससे अगर आप अनजान रहेंगे तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. पढ़ें पूरी खबर.

National Highway Rules: केंद्र सरकार द्वारा आगामी 01 फरवरी, 2026 को बजट आने वाला है. कहा जा रहा है कि मोटर वाहन अधिनियम में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं. इससे यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कस सकता है. साथ ही जुर्माना या टोल टैक्स, जिसका भी बकाया होगा, उसे हाईवे पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जान लीजिए पूरी जानकारी. 

क्या हो सकते हैं नियम?

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं. अगर नियमों में संशोधन होता है, तो मंत्रालय एजेंसियों को टोल प्लाजा पर वाहनों को रोकने का अधिकार प्रदान करेगा. इससे यदि चालक शुल्क या टोल टैक्स से बचने का प्रयास करते हैं तो उन्हें चलने से बैन किया जा सकता है. अधिकारियों के अनुसार, यदि लगभग 45,428 किलोमीटर लंबे टोल रोड नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं, तो इससे यह सुनिश्चित होगा कि चालक नियमों का पालन करें. 

सड़क दुर्घटना को कम करने का है प्रयास

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है. इसलिए, सरकार नियमों को और सख्त बनाने के साथ-साथ देश में सड़क सुरक्षा में सुधार लाने का भी प्रयास कर रही है. सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए वाहन चलाने के व्यवहार में बदलाव लाना और कानून के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना आवश्यक है.

ई-चालान वसूली है समस्या!

ई-चालान वसूली की मौजूदा स्थिति सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. आंकड़ों के अनुसार, 2015 से 2025 के बीच लगभग 4 करोड़ ई-चालान जारी किए गए, जिनकी कुल राशि 61,000 करोड़ रुपये थी. हालांकि, इसमें से एक तिहाई से थोड़ा अधिक ही वसूल किया जा सका है. इसलिए, सरकार सख्त और अधिक प्रभावी उपायों पर विचार कर रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बजट में सड़क राजमार्ग को लेकर क्या नए नियम आते हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST