<
Categories: देश

Hapur Love Story: तीन साल का इश्क और अचानक बारात! प्रेमिका के घर मचा बवाल, थाने में एक बयान से पलट गई पूरी कहानी

Hapur Love Story: थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारस मलिक ने लड़की से बात की तो उसने साफ किया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखरड़ा निवासी अपने बॉयफ्रेंड अमन के साथ रहना चाहती है.

Hapur Love Story: तीन साल का प्यार, दिवाली की रात शादी का इजहार और अगले ही दिन प्रेमिका के दरवाजे पर बैंड-बाजे के साथ बारात! उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक प्रेमी ने कुछ ऐसा किया कि पूरे गांव में हंगामा मच गया. 21 साल का अमन दूल्हा बनकर अपनी 19 साल की प्रेमिका शिवानी के घर पहुंच गया, लेकिन बारात देखते ही लड़की के घरवालों का पारा चढ़ गया. देखते ही देखते शादी की खुशियां मारपीट और पुलिस तक पहुंच गईं. मगर असली ट्विस्ट तो थाने में आया, जब प्रेमिका ने पुलिस के सामने ऐसा बयान दिया कि पूरा मामला ही पलट गया!

प्रेमिका की बारात आने के बाद झगड़ा शुरू हो गया

लड़की के पिता और परिवार के दूसरे लोग बारात के अचानक आने से बहुत नाराज़ हैं. दोनों पक्षों के बीच झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. हंगामे की सूचना मिलने पर हापुड़ देहात थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां काफी देर तक समझौते की कोशिशें चलती रहीं.

थाने में हुई बातचीत

थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारस मलिक ने लड़की से बात की तो उसने साफ किया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखरड़ा निवासी अपने बॉयफ्रेंड अमन के साथ रहना चाहती है. पुलिस ने मिशन शक्ति सेंटर में लड़की का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसका लिखित बयान भी लिया.

लड़की अपनी मर्जी से बॉयफ्रेंड के साथ चली गई.

यह साफ करने के बाद कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और युवती अपनी मर्जी से अपने बॉयफ्रेंड के साथ जा रही है, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूरा लिखित समझौता लिया, जिसके बाद युवती अपनी मर्जी से अमन और उसके परिवार के साथ चली गई.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Bihar News: पटना में छठ की खुशियों के बीच पसरा मातम, पोखर में नहाने गईं तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत

Bihar News: छठ की तैयारियों के बीच बिहार की राजधानी पटना में दर्दनाक हादसा हो…

Last Updated: November 10, 2026 15:54:51 IST

भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा लौटा, करीब दो साल में 61 अरब डॉलर की बिकवाली के बाद बदला रुख

करीब दो साल की बिकवाली के बाद FPIs ने भारतीय शेयरों में 8.2 अरब डॉलर…

Last Updated: November 10, 2026 15:48:57 IST

Bhai Dooj 2026: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी सामग्री

Bhai Dooj 2026: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें भाई को तिलक लगाने…

Last Updated: November 10, 2026 15:18:43 IST

Caught On CCTV: बिस्तर पर सो रहा था छात्र, अचानक भरभराकर गिरा दीवार पर लगा कैबिनेट; CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Kota Hostel Viral Video: राजस्थान के कोटा में हॉस्टल में सो रहे छात्र के बिस्तर…

Last Updated: November 10, 2026 15:08:15 IST

Kavya Maran की ग्रीस में होगी शाही शादी, रजनीकांत समेत कई दिग्गज होंगे शामिल; जानें कौन हैं होने वाले पति

Kavya Maran Wedding: काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं, जिन्हें…

Last Updated: November 10, 2026 14:56:04 IST