<
Categories: बिज़नेस

Train Ticket Booking Timings : यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ट्रेन टिकट बुकिंग का बदला टाइम; जानें क्या हैं नए नियम और समय?

Train Ticket Booking Timings: भारतीय रेलवे ने हाल ही में टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. यह नए नियम 21 नवंबर 2025 से लागू हो चुके हैं. अब यात्रियों को नए नियमों के तहत टिकट बुक करनी होगी.

Train Ticket Booking Timings And Rules: भारतीय रेलवे ने अपने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. यह नए नियम 21 नवंबर से रेलवे ने लागू कर दिए हैं. इन नियमों के तहत लोगों की यात्रा और भी ज्यादा सुविधाजनक होने वाली हैं. नए सिस्टम के तहत बुकिंग के समय और नियम में जरूरी बदलाव किए गए हैं. रेलवे ने टिकट बुकिंग नए नियम इसलिए बनाएं हैं ताकि सिस्टम पर ओवरलोडिंग और भीड़भाड़ से बचा जा सके. नए बदलावों में टिकट बुकिंग की अवधि भी शामिल हैं. इसके तहत तत्काल टिकट और एसी क्लास की बुकिंग में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. 

नई ट्रेन टिकट बुकिंग टाइमिंग

21 नवंबर 2025 से रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग की समय सीमा में बदलाव लागू कर दिया है. यह बदलाव IRCTC के सर्वर अपग्रेडेशन और सिस्टम में सुधार लाने के लिए कहा है. यात्रियों को इन नए नियमों का पालन करना होगा. 

  • AC क्लास टिकट- सुबह 8:00
  • स्लीपर क्लास टिकट- सुबह 10:00
  • जनरल रिजर्वेशन- सुबह 11:00
  • तत्काल टिकट AC – सुबह 10:00
  • तत्काल टिकट स्लीपर – सुबह 11:00
  • टिकट बुकिंग अवधि- यात्रा से 60 दिन पहले
  • टिकट बुकिंग सिस्टम– सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक

यात्रियों का होगा जबरदस्त फायदा

  • टिकट बुकिंग के समय भीड़ नहीं होगी.
  • सिस्टम क्रैश होने की समस्या कम होगी.
  • OTP और आधार वेरिफिकेशन से टिकट बुकिंग.
  • डिजिटल सिस्टम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग.

क्यों किया गया नियमों में बदलाव?

नए टिकट बुकिंग समय और आधार सत्यापन नियम पूरी आरक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. फर्जी खातों को कम करके और रोबोट द्वारा संचालित बल्क बुकिंग को रोककर, रेलवे वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म सीटें पाने का बेहतर मौका देता है. निश्चित बुकिंग समय उन उपयोगकर्ताओं के लिए भी योजना बनाना आसान बनाता है जिन्हें पहले आधी रात के बुकिंग स्लॉट के दौरान जागना पड़ता था. इसके अतिरिक्त, जब पहचान सत्यापन को आधार से जुड़े मोबाइल नंबरों से जोड़ दिया जाता है, तो दुरुपयोग और भी कठिन हो जाता है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST