<
Categories: बिज़नेस

UP Petrol Diesel Price 21 September: आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? भरवाने से पहले जान लें 1 लीटर का ताजा रेट

UP Petrol Diesel Ka Bhav: पेट्रोल-डीजल के आज के नए दाम जारी हो गए हैं. सुबह 6 बजे कीमतें अपडेट होती हैं. कच्चे तेल और रुपये में बदलाव का सीधा असर इन कीमतों पर पड़ता है.

UP Petrol Diesel Price 21 September: सुबह-सुबह गाड़ी लेकर निकलने वाले हैं? तो जरा ठहरिए! घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जरूर जान लें, क्योंकि तेल की कीमत में छोटा-सा बदलाव भी आपके महीने के बजट पर असर डाल सकता है. हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे इनकी ताजा कीमतें अपडेट करती हैं.

इन दामों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल का सीधा असर पड़ता है. यानी कच्चा तेल महंगा हुआ या रुपया कमजोर पड़ा, तो इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. तो आज आपकी गाड़ी की टंकी भरवाना पड़ेगा महंगा या मिली है कोई राहत? जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव.

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
कानपुर ₹101.89 ₹95.27
प्रयागराज ₹101.96 ₹95.46
नोएडा ₹101.96 ₹95.44
वाराणसी ₹102.23 ₹95.72
गोरखपुर ₹101.99 ₹95.49
गाजियाबाद ₹101.88 ₹95.36
मेरठ ₹101.99 ₹95.36
अलीगढ़ ₹101.92 ₹95.38
लखनऊ ₹101.89 ₹95.36

ये भी पढ़ें: LPG Subsidy New Rule: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं LPG गैस के नियम, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम वरना रुक जाएगी सब्सिडी!

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर फिर असर पड़ा है. 15 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद भी कीमतों में कई बार इजाफा देखने को मिला. दरअसल, इसके पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें एक बड़ी वजह बताई गई हैं. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ने और कंपनियों की अंडर-रिकवरी के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था.

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel CNG Price Today: पेट्रोल-डीजल और CNG के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST