<
Categories: बिज़नेस

UPI यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 2000 तक के ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज; सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UPI Payment Transaction Charges Rules: केंद्र सरकार ने ₹2000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चार्ज लगाने पर रोक लगा दी है. गजट नोटिफिकेशन जारी होने से करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी.

UPI Payment Transaction Charges Rules: देश में करोड़ों लोग रोजाना UPI के जरिए पेमेंट करते हैं. ऐसे में UPI यूजर्स के लिए सरकार की ओर से बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने ₹2000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर किसी भी तरह की फीस या चार्ज वसूलने पर रोक लगा दी है. इसका सीधा फायदा आम यूजर्स के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को भी मिलेगा.

सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

केंद्र सरकार ने इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है. गजट नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी किया जाने वाला आधिकारिक दस्तावेज होता है, जिसे कानूनी महत्व भी प्राप्त होता है.नोटिफिकेशन के मुताबिक, ₹2000 तक के UPI पेमेंट पर किसी भी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चार्ज नहीं लगाया जा सकेगा. यानी इस सीमा तक होने वाले डिजिटल पेमेंट पर यूजर से फीस वसूलने की अनुमति नहीं होगी.

RuPay डेबिट कार्ड से पेमेंट भी रहेगा फ्री

सरकार के फैसले का फायदा सिर्फ UPI तक सीमित नहीं है. ₹2000 तक के RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन को भी चार्ज-फ्री रखा गया है. इसके तहत बैंक और संबंधित सिस्टम प्रोवाइडर्स ऐसे पेमेंट पर किसी भी तरह की फीस नहीं लगा सकेंगे.

छोटे दुकानदारों को भी बड़ी राहत

इस फैसले से छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को खास राहत मिलने की उम्मीद है. रोजमर्रा की छोटी खरीदारी के लिए डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. ऐसे में ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगने से छोटे कारोबारियों के लिए डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना और आसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 300 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म; जानें विदेशों में कितनी की कमाई

PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स पर क्या असर?

UPI के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए इसका मतलब है कि ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन पर बैंक या संबंधित सर्विस प्रोवाइडर की ओर से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं लगाया जा सकेगा. इससे छोटे-मूल्य वाले डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें:  Disha Salian Case:’पिछले कुछ सालों से…’,सूरज पंचोली ने दिशा केस में तोड़ी चुप्पी; किया हैरान करने वाला खुलासा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

ChatGPT Dot: कैसे करें सेटअप? जानें क्या-क्या काम कर सकता है, नाम कैसे बदलें और मैसेजिंग चैनल से कैसे जोड़ें

ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…

Last Updated: October 5, 2026 14:46:40 IST

Rise and Fall 2: ‘राइज फॉल 2’ में भिड़े गौतम-प्रियंका, खोल कर रख दी सारी पोल; बोलें – ‘तुम फ्लॉप हो…’

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…

Last Updated: October 5, 2026 14:24:33 IST

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST

‘तेलंगाना में ये क्या हो रहा है…’ कांग्रेस नेता ने दलित महिला को मारा थप्पड़, खींचे बाल, AAP ने उठाया सवाल

Telangana Congress Leader: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष ने…

Last Updated: October 5, 2026 13:33:53 IST

पत्नी से हुआ विवाद, तो लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर की मौत

Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…

Last Updated: October 5, 2026 13:09:15 IST

India Next ODI Match: कब वापस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट? ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार; फिर मैदान पर होगी चौक्के-छक्कों की बरसात

India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…

Last Updated: October 5, 2026 12:45:55 IST