<

Rishikesh: तीसरी बार चटका ‘बजरंग सेतु’, उद्घाटन से पहले ही दरक गया पुल, जांच टीम का हुआ गठन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांचों में बार‑बार दरारें आने की खबर से स्थानीय लोगों और प्रशासन में चिंता बढ़ गई है. इस पुल का अभी औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है और इसके कांच वाले पैदल रास्ते में तीसरी बार दरार या टूटने की घटना सामने आ चुकी है

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांचों में बार‑बार दरारें आने की खबर से स्थानीय लोगों और प्रशासन में चिंता बढ़ गई है. इस पुल का अभी औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है और इसके कांच वाले पैदल रास्ते में तीसरी बार दरार या टूटने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे इसकी गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों पर सवाल उठ रहे हैं.  

बजरंग सेतु लगभग 132.30 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा पुल है जो टिहरी और पौड़ी जनपद को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. यह पुल लक्ष्मण झूला के विकल्प के रूप में बनाया जा रहा है, जिसे बने हुए करीब 92 वर्ष हो चुके हैं.

उद्घाटन के पहले कई बार दरक गया पुल

बजरंग सेतु के दोनों किनारों पर लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े कांच वाले फुटपाथ बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 65 मिलीमीटर मोटाई का ट्रांसपेरेंट कांच लगाया गया है. इस कांच के जरिए नीचे से तेज धारा में बहती गंगा को पैदल चलते हुए देखा जा सकता है, जो इस पुल की एक खास विशेषता है. हालांकि, निर्माण पूरा होने से पहले ही इन कांच फुटपाथों में जगह‑जगह चटखे और दरारें आने की स्थिति बार‑बार दोहराई गई है. हाल ही में एक बार फिर पुल के कांच में कई जगह दरारें देखी गईं, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षाकारणों के चलते फुटपाथ वाले दोनों किनारों से लोगों की पैदल आवाजाही रोक दी. 

गठित हुई जांच टीम

इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक आंतरिक जांच टीम गठित कर दी है, जो कांच के निर्माण मानकों, फिटिंग और पुल की संरचना को जांच रही है. PWD के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इस्तेमाल किया गया कांच गुणवत्ता वाला “टफन ग्लास” है, जिसमें 12 मिमी की पांच लेयर होती हैं और ऐसा कांच आमतौर पर बहुत मजबूत माना जाता है. उनका कहना है कि आमतौर पर कांच के चटकने पर भी लोगों को कोई हानि नहीं होगी. पुल पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं और पूरी तरह से जांच होने के बाद ही लोगों को इस सेतु से आवाजाही की इजाजत मिलेगी. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST