<
Categories: मनोरंजन

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रणवीर-दीपिका, बांद्रा क्वाड्रुप्लेक्स से अलीबाग विला तक, देखें डिटेल्स

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में गिना जाता है. दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति है. उन्होंने मुंबई में कई लग्जरी घरों में निवेश किया है.

Ranveer-Deepika Property: धुरंधर द रिवेंज के साथ धमाल मचा रहे एक्टर रणवीर सिंह तगड़ी कमाई कर रहे हैं. इसी बीच उनके फैंस उनकी संपत्ति की चर्चा भी कर रहे हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कथित रियल एस्टेट होल्डिंग्स की कीमत लगभग 181 करोड़ रुपये है. यह कुल आंकड़ा उनके बांद्रा, प्रभादेवी और अलीबाग के घरों के लिए बताए गए आंकड़ों पर आधारित है. उनकी प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो में बांद्रा में समुद्र के सामने वाला एक घर शामिल है. कहा जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 119 करोड़ रुपये है. कपल के पास मुंबई के प्रभादेवी में भी एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है. महाराष्ट्र के अलीबाग में उनका एक विला है, जिसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये है. 

रणवीर सिंह का बांद्रा वाला घर

रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा चर्चित प्रॉपर्टी बांद्रा में समुद्र के सामने वाला उनका क्वाड्रुप्लेक्स है. ये घर सागर रेशम जगह पर है. इस प्रॉपर्टी से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है. ये मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में से एक है. बांद्रा स्थित यह घर अपने आकार के कारण भी चर्चा में रहा है. MoneyTree Realty के डेटा के मुताबिक यह प्रॉपर्टी लगभग 11,266 वर्ग फुट में फैली हुई है और इसमें एक बड़ा निजी टेरेस भी है. इस घर की कीमत की बात करें, तो ये घर लगभग 119 करोड़ रुपये का है.

रणवीर सिंह की नेटवर्थ

2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह के पास कुल 350 से 400 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वे प्रति फिल्म के लिए लगभग 30 से 50 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. वे सालाना 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं. उनके पास मुंबई में 119 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट है. अलीबाग में 22 करोड़ रुपये का हॉलिडे होम है. मुंबई के प्रभादेवी में लगभग 40 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट है. इसके अलावा उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर, लंबोर्गनी, मर्सिडीज मेबैक और एस्टन मार्टिन जैसी लग्जरी कारें हैं.

दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ

2026 की रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पास कुल 500 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वो सबस् ज्यादा फीस लेने वाली भारतीय एक्ट्रेस में से एक हैं. वे एक फिल्म के लिए लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वो 8-10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. उन्होंने कई स्टार्टअप्स और रियल एस्टेट में निवेश किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST