फिलहाल 7.72 करोड़ से ज्यादा KCC देश में एक्टिव हैं. लेकिन, यह किसान क्रेडिट कार्ड आखिर किसानों के काम कैसे आ सकता है और इसे बनवाने के लिए कहां पर आवेदन किया जा सकता है.
Kisan Credit Card benefits: देश में सरकार किसानों की मदद के लिए अक्सर कदम आगे बढ़ाती है. सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा दी गई है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से थोड़ी मदद मिल सके. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में कुछ बदलाव किए जाने की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजने के तहत क्रेडिट 10.2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है.
फिलहाल 7.72 करोड़ से ज्यादा KCC देश में एक्टिव हैं. लेकिन, यह किसान क्रेडिट कार्ड आखिर किसानों के काम कैसे आ सकता है और इसे बनवाने के लिए कहां पर आवेदन किया जा सकता है.
किसान क्रेडिट कार्ड सरकार द्वारा किसानो के लिए निकाली गई एक योजना है. जिसके तहत किसानों को कृषि लोन दिया जाता है, जिसका ब्यज आमतौर पर कम होता है. इस योजना के जरिए किसान लोन लेकर पशुपालन, मछली पालन और खेती जैसे व्यवसाय आसानी से कर सकता है. सरकार द्वारा यह एक प्रकार कीव वित्तीय सहायता है, जो पात्र किसानो को दी जाती है. देश में लाखों-करोड़ों किसान लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आप खाद-बीज और कीटनाशक आदि खरीदने के लिए भी कर सकते हैं.
अगर आप किसान क्रिडिट कार्ड पर लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको 3 लाख रुपये कक का लोन मिल सकता है. यह कार्ड आमतौर पर 5 सालों के लिए होता है. यानि आप 5 साल की अवधि में 3 लाख का लोन ले सकते हैं. इसके लिए आपको 6 या 7 फीसदी के बजाय केवल 4 फीसदी ब्याज ही चुकाना होगा. यह एक प्रकार का शॉर्ट टर्म लोन है.
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपका किसान सम्मान निधि में खाता होना जरूरी है. इसके लिए आपको https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको अपनी फसल के साथ ही दस्तावेजों की डिटेल भरनी होगी. इसके साथ ही आपको यह भी साबित करना होगा कि आपने किसी दूसरी बैंक या ब्रांच से अपना किसान कार्ड तो नहीं बनवाया हुआ है. आप इस फॉर्म को www.argicoop.gov.in की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
Petrol Diesel CNG Price Today 21 September 2026: सोमवार, 21 सितंबर 2026 को पेट्रोल, डीजल…
UP Home Guard Recruitment 2026: राज्य में कुल 1,18,348 होम गार्ड वॉलंटियर पोस्ट हैं, जबकि…
Today Weather 21 September 2026:दिल्ली और आसपास के NCR इलाके में फिलहाल बारिश का कोई…
Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…
Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…
Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…