<
Categories: बिज़नेस

डिजिटल फ्रॉड होने पर अब बैंक को देना पड़ेगा मुआवजा, जानें क्या कहता है RBI का नया नियम

इस ड्रॉफ्ट के तहत अगर आपके साथ ऑनलाइन या डिजिटल फ्रॉड होता है तो उसके कुछ हिस्से की भरपाई बैंक द्वारा की जाएगी. लेकिन, इसके लिए आरबीआई द्वारा कुछ शर्तें दी गई हैं, जिसे पूरा करने के बाद ही आपको मुआवजा मिल पाएगा.

UPI fraud compensation: आज के डिजिटल जमाने में ऑनलाइन या साइबर फ्रॉड के मामले काफी बढ़ गए हैं. आपने ऐसे बहुत से मामले देखे होंगे कि व्हाट्स एप पर आए एक मैसेज के लिंक पर क्लिक कर देने से बैंक अकाउंट खाली हो जाता है. हालांकि, RBI और सरकार द्वारा हमेशा लोगों को इन फ्रॉड की चपेट में आने से बचने के लिए सचेत किया जाता है. हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसे लेकर एक ड्रॉफ्ट जारी किया है.

इस ड्रॉफ्ट के तहत अगर आपके साथ ऑनलाइन या डिजिटल फ्रॉड होता है तो उसके कुछ हिस्से की भरपाई बैंक द्वारा की जाएगी. लेकिन, इसके लिए आरबीआई द्वारा कुछ शर्तें दी गई हैं, जिसे पूरा करने के बाद ही आपको मुआवजा मिल पाएगा. 

कैसे मिलेगा RBI से मुआवजा?

RBI द्वारा अब आपके साथ होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड की भरपाई की जाएगी. लेकिन, उसके लिए आरबीआई द्वारा भी कुछ शर्तें रखी गई हैं. जिनमें आपके साथ 50 हजार रुपये तक की ठगी की गई हो. यह मुआवजा पाने की मैक्सिमम लिमिट है. अगर आपके साथ इससे ज्यादा का फ्रॉड हुआ है तो इस मामले में बैंक आपको मुआवजा नहीं देगी. आरबीआई द्वारा रखे गए इस प्रस्ताव के तहत यह बैंक की जिम्मेदारी होी कि वे 5 दिनों के भीतर आपके नुकसान की भरपाई करेगा. 

फ्रॉड होने पर 85 फीसदी राशि देगा बैंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आपके साथ 50000 रुपये तक का फ्रॉड हुआ है तो ऐसे में बैंक आपको इसकी 85 फीसदी राशि मुआवजे के रूप में देगा. बची हुई राशि आप आरबीआई से रिम्बर्स करा सकते हैं. इन फ्रॉड्स के मामले को आरबीआई अपने स्तर पर हल करने की कोशिश करेगी. मिली जानकारी के मुताबिक फ्रॉड होने पर आरबीआई द्वारा आपको केवल एक ही बार मुआवजा दिया जाएगा. अगर भविष्य में आपके साथ दोबारा से इस तरह का डिजिटल फ्रॉड होता है तो ऐसे में आरबीआई द्वारा दोबारा मुआवजे की राशि नहीं दी जाएगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST