<
Categories: CareerEducation

RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026, यहां जानें योग्यता और आयु सीमा सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट 2026 (RBI Office Attendant) की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है. यह बैंकिंग क्षेत्र (Banking Sector) में प्रवेश करने का एक बेहतरीन मौका है.

RBI Office Attendant Age Limit 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ऑफिस अटेंडेंट का पद उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. तो वहीं, इस साल 2026 की भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 साल के बीच तय की गई है. जहां, पात्रता के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास (मैट्रिक) होना बेहद ही अनिवार्य है, लेकिन यहां एक खास तरह की  शर्त रखी गई है कि स्नातक (Graduates) या फिर उससे उच्च डिग्री धारक इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा यह नियम खास रूप से उन छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है जो कम उम्र में ही अपनी करियर की शुरुआत सरकारी नौकरी के साथ करना चाहते हैं.

तो वहीं, दूसरी तरफ आरबीआई में चयन के लिए उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य माना जाएगा.  इसके अलावा आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाती है, जैसे SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की. तो वहीं, दूसरी तरफ चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से एक ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा शामिल होती है जिसमें रीजनिंग, अंग्रेजी के साथ-साथ सामान्य जागरूकता और गणित के प्रश्न पूछे जाते हैं.  इसके साथ-साथ 1/4 की नेगेटिव मार्किंग की वजह से उम्मीदवारों को अपनी सटीकता पर खास ध्यान देने की आवश्यकता भी होती है. 


चयन प्रक्रिया और नौकरी पाने के प्रभावी तरीके

लिखित परीक्षा  के बाद, उम्मीदवारों को ‘भाषा प्रवीणता परीक्षा’ (LPT) से गुजरना होता है, जो यह सुनिश्चित करती है कि आप स्थानीय कामकाज में सक्षम हैं या फिर नहीं. तो वहीं, दूसरी तरफ इस नौकरी को पाने का सबसे आसान तरीका यह है कि पिछले सालों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाना है.

क्योंकि, इसमें गणित और रीजनिंग का स्तर मध्यम देखने को मिलता है, इसलिए समय प्रबंधन (Time Management) ही जीत की कुंजी है.  आरबीआई न केवल एक आकर्षक वेतन (लगभग ₹45,000+ भत्ते) प्रदान करता है, बल्कि यह भविष्य में आंतरिक परीक्षाओं के माध्यम से  बेहतरीन अवसर भी देता है.

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST