<

TVS Ronin vs Suzuki Gixxer में से कौन सी बाइक ज्यादा दमदार, फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या रहेगी आपके लिए बेस्ट, जानें कीमत

यह दोनों ही बाइकें राइडिंग, कंफर्ट और फीचर्स जैसे सभी पहलुओं पर खरी उतरती है. लेकिन, दोनों के अंतर को समझकर आप किसी भी बाइक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों में से आपके लिए क्या ज्यादा किफायती रहेगी.

Suzuki Gixxer अपने सेगमेंट  की एक दमदार और हाई परफॉर्मेंस बाइक मानी जाती है. यह बाइक हमेशा से ही चर्चा में बनी रही है. लेकिन अब टीवीएस रोनिन ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में उतरकर इस बाइक का मुकाबला बढ़ा दिया है. किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी परफॉर्मेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए तभी आप एक अच्छी और दमदार बाइक खरीदने का निर्णय ले पाएंगे.

यह दोनों ही बाइकें राइडिंग, कंफर्ट और फीचर्स जैसे सभी पहलुओं पर खरी उतरती है. लेकिन, दोनों के अंतर को समझकर आप किसी भी बाइक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों में से आपके लिए क्या ज्यादा किफायती रहेगी. 

TVS Ronin vs Suzuki Gixxer परफॉर्मेंस

टीवीएस रोनिन (TVS Ronin Specifications) में आपको 225.9cc का इंजन मिलता है, जो आपको 20.4 PS की पावर देने के साथ-साथ 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह अपने सेगमेंट में एक अच्छी पावर निकालने वाली बाइक मानी जाती है. रोनिन आपको 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड देती है. वहीं, Suzuki Gixxer में आपको 155cc का इंजन मिलता है, जो 13.6 PS से लेकर 14.1 PS की पावर देता है साथ ही साथ 13.8 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. 

किस कीमत में आती हैं दोनों बाइकें

बात करें अगर दोनों बाइकों के प्राइज की तो टीवीएस रोनिन की कीमत 1.26 लाख से शुरू होकर 1.60 लाख तक जाती है. हालांकि, अलग-अलग वैरिएंट्स के हिसाब से कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर Suzuki Gixxer आपको 1.26 लाख से लेकर 1.29 की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, लोकेशन के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST