<
Categories: CareerEducation

Job Struggle: कई डिग्री, कोई नौकरी नहीं, 26 साल की लड़की ने खोला जॉब स्ट्रगल का सच

Job Struggle Alert: 26 साल की महिला ने बताया कि 8.2 CGPA, PCMB और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री के बावजूद भी वह बेरोज़गार हैं और अब लोगों की मदद करना उनका पैशन है.

Jobs Story: वर्ष 2026 में कई युवा भारतीय अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड के बावजूद बेरोज़गारी की कड़वी सच्चाई का सामना कर रहे हैं. हाल ही में X पर वायरल हुए एक वीडियो में 26 साल की एक महिला ने अपनी संघर्ष भरी कहानी साझा की. वह कहती हैं कि मैं 26 साल की हूं, मेरे पास दुनिया भर की डिग्री और पोथियां हैं, लेकिन फिर भी बेरोज़गार हूं.

उन्होंने अपनी शिक्षा का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन में 8.2 CGPA हासिल किया और क्लास 12 में PCMB (Physics, Chemistry, Mathematics, Biology) पढ़ी. इसके बाद उन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन भी किया. उन्होंने अपने पैशन का एहसास तब किया जब महसूस हुआ कि उनकी रुचि लोगों की मदद करना है. पर उसके पहले वह डिग्री के पीछे भागती रही.

सरकारी नौकरी का जाल और समय की बर्बादी

महिला का अनुभव आम ट्रेंड को उजागर करता है, जहां युवा सालों सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में लगा देते हैं. उन्होंने कहा कि एक प्रयास में मैं क्लियर नहीं हो पाई. आखिर में आखिरी दो महीने से तैयारी भी नहीं कर रही थी और अब पछतावा हो रहा है. शादी और आर्थिक स्वतंत्रता की जिम्मेदारी भी है.

उन्होंने चेतावनी दी कि सीएचएसएल, सीजीएल, या एनईईटी जैसी परीक्षाओं पर पूरी तरह निर्भर न रहें. “सीटें कम हैं, बच्चे बहुत हैं. खुद पर काम करें. इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर स्किल्स काम कर रही हैं, डिग्री नहीं. उनका मैसेज स्पष्ट था कि युवाओं को सिर्फ एकेडमिक अचीवमेंट्स पर निर्भर रहने की बजाय प्रैक्टिकल स्किल्स और अनुभव पर ध्यान देना चाहिए.

डिजिटल प्लेटफॉर्म और नए अवसर

वीडियो में उन्होंने डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की महत्ता पर भी जोर दिया. आज टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म नए मौके पैदा कर रहे हैं. फ्रीलांसिंग, कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग और छोटे व्यवसाय तेजी से बढ़ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि JEE या NEET क्लियर करना एडाप्टेबिलिटी की गारंटी नहीं देता. दुनिया अब बिल्डर्स, क्रिएटर्स और प्रॉब्लम-सॉल्वर्स को इनाम देती है.

दूसरे कमेंट में कहा गया कि शिक्षा प्रणाली और मार्केट की जरूरतों के बीच गैप बढ़ रहा है. एजुकेशन सिस्टम बिज़नेस है. स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई प्रैक्टिकल ज़िंदगी में काम नहीं आती. इसलिए स्किल्स और अनुभव ज़रूरी हैं.

करियर की नई राहें: स्किल्स और अनुभव

विशेषज्ञों का सुझाव है कि युवा ग्रेजुएट्स को प्रैक्टिकल टूल्स सीखने, प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स डेवलप करने और जल्दी से नए करियर रास्ते तलाशने चाहिए. ऑनलाइन कोर्स, वोकैशनल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप अनुभव पाने और कॉम्पिटिटिव बने रहने के बेहतरीन विकल्प हैं.

इस कहानी से यह स्पष्ट होता है कि केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है. आज के बदलते जॉब मार्केट में स्किल्स, अनुभव और डिजिटल अवसरों का सही इस्तेमाल ही सफलता की कुंजी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 11:52:23 IST