महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों और अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क टाइपिंग स्किल टेस्ट रद्द कर दिया है.
बॉम्बे हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी
महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट की क्लर्क भर्ती परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियों और अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क टाइपिंग स्किल टेस्ट रद्द कर दिया है. अब परीक्षा की नई तारीख नए नोटिफिकेशन के जरिए जारी की जाएगी.
दरअसल, 16 अगस्त को महाराष्ट्र के 19 परीक्षा केंद्रों पर करीब 11 हजार अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया गया था. लेकिन कल्याण, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड, वाशिम और भंडारा समेत कई केंद्रों से सर्वर डाउन होने, की-बोर्ड में खराबी और परीक्षा के दौरान सिस्टम से अभ्यर्थियों के लॉग आउट होने की शिकायतें सामने आईं.
तकनीकी गड़बड़ियों से नाराज अभ्यर्थियों ने कल्याण और छत्रपति संभाजीनगर में विरोध प्रदर्शन भी किया. कल्याण के एपीएमसी मार्केट स्थित परीक्षा केंद्र पर 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दोबारा कराने की मांग की थी. स्थानीय प्रशासन ने भी लिखित रूप से माना था कि तकनीकी दिक्कतों के चलते कुछ अभ्यर्थी समय पर पहुंचने के बावजूद परीक्षा नहीं दे सके.
इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से भी तकनीकी समस्याओं की शिकायतों की पुष्टि की गई थी और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच की बात कही गई थी.
अब इन शिकायतों के बीच हाईकोर्ट ने पूरा क्लर्क टाइपिंग स्किल टेस्ट ही रद्द करने का फैसला लिया है. नई परीक्षा कब होगी और आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जानकारी नए नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी. यानी सर्वर डाउन, सिस्टम लॉगआउट और की-बोर्ड की खराबी के बाद अभ्यर्थियों के विरोध का असर हुआ है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…