<
Categories: Career

SDM बनने का जुनून, JNU से बीच में छोड़ी PhD, UPPSC में हासिल की टॉप 2 रैंक, अब LDA में संभाल रही हैं ये पद

SDM Success Story: बड़े सपनों को पाने के लिए सही दिशा और साहस ज़रूरी होता है. हरियाणा की संगीता राघव (Sangeeta Raghav) ने PhD छोड़कर SDM बनने का सपना पूरा किया और युवाओं के लिए मिसाल बनीं.

SDM Success Story: सपने अगर बड़े हों, तो उनके लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि सही दिशा में लगातार प्रयास करते रहना भी जरूरी होता है. इस कथन हरियाणा की एक लड़की ने सही साबित कर दिखाया है. उन्होंने SDM बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बीच में ही अपनी PhD छोड़ दी और पूरी ताकत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में झोंक दी. उनकी यह जिद और जुनून आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम संगीता राघव (Sangeeta Raghav) है.

SDM बनने की जिद और बड़ा फैसला

रिसर्च का रास्ता संगीता के लिए अच्छा था, लेकिन सपना कुछ और ही था. SDM बनने की चाह इतनी गहरी थी कि उन्होंने PhD शुरू करने के एक साल बाद ही उसे छोड़ने का कठिन फैसला ले लिया. वर्ष 2018 से उन्होंने पूरी तरह UPPCS परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. शुरुआत में संगीता रोज़ 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन जैसे-जैसे लक्ष्य नज़दीक आता गया, उन्होंने अपनी मेहनत को 8 से 10 घंटे तक बढ़ा दिया. वर्ष 2017 में उन्होंने पहली बार UPPCS परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार में टॉप 2 रैंक हासिल की.

पढ़ाई से रिसर्च तक का सफर

संगीता ने अपनी शुरुआती और ग्रेजुएशन की पढ़ाई गुरुग्राम से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली की इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई में बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते उन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में PhD प्रोग्राम में दाखिला मिल गया. रिसर्च के दौरान उन्होंने साउथ एशियन इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर वर्ल्ड बैंक के एक अहम प्रोजेक्ट पर भी काम किया और उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली.

साधारण परिवार, असाधारण सोच

संगीता मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शांति नगर की रहने वाली हैं. उनका परिवार शिक्षित और अनुशासित पृष्ठभूमि से आता है. उनके पिता इंडियन नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं. घर का माहौल पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला रहा, जिसने संगीता की सोच को बचपन से ही मजबूत बना दिया.

अब संभाल रही हैं ये पद

वर्ष 2018 में संगीता की मेहनत रंग लाई. उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और UPPCS में शानदार रैंक-2 हासिल की. यूपी सरकार के अपॉइंटमेंट एंड पर्सनल विभाग के अनुसार अभी वह फिलहाल लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह आगरा, सहारनपुर की डिप्टी कलेक्टर रह चुकी हैं. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST