<
Categories: Career

UPSC IAS Story: पुलिस विभाग में क्लर्क की नौकरी, 23 की उम्र बनीं मां, ऐसे पूरा किया पिता का सपना

UPSC IAS Story: पिता को खोने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और उनकी शहादत को सपना बनाकर IAS बनकर इतिहास रच दिया है.

UPSC IAS Story: केरल के एक छोटे से गांव में जन्मी मिन्नू पीएम जोशी (IAS Minnu PM Joshy) की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उनके पिता राज्य पुलिस में अधिकारी थे और चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सेवक बने. लेकिन किस्मत ने जल्दी ही कठिन परीक्षा ले ली. ड्यूटी के दौरान उनके पिता का निधन हो गया. यह सिर्फ एक पारिवारिक नुकसान नहीं था, बल्कि एक सपने की जिम्मेदारी भी मिन्नू के कंधों पर आ गई.

पिता की मृत्यु के बाद मिन्नू को अनुकंपा के आधार पर पुलिस विभाग में क्लर्क की नौकरी मिली. घर की जिम्मेदारियां, आर्थिक दबाव और भावनात्मक खालीपन सब कुछ एक साथ था. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. बहुत कम उम्र में 21 साल में उनकी शादी हुई और 23 साल की उम्र में वे मां बनीं, लेकिन उनके सपने जिंदा रहे.

शिक्षा और UPSC की तैयारी

मिन्नू ने केरल विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स किया. पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण यहीं नहीं रुका. साल 2015 में उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. नौकरी, परिवार और छोटे बच्चे की देखभाल के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन मिन्नू ने समय को अपना हथियार बना लिया.

छह प्रयास, एक अटूट विश्वास

UPSC जैसी कठिन परीक्षा में मिन्नू को सफलता एक दिन में नहीं मिली. उन्होंने छह प्रयास किए. हर असफलता के बाद खुद को मजबूत किया, रणनीति बदली और आगे बढ़ती रहीं. आखिरकार 32 साल की उम्र में उन्होंने 150वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. वह वर्ष 2021 बैच के महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी हैं.

परिवार का साथ बना ताकत

इस पूरे सफर में उनके पति, जो ISRO में अधिकारी हैं, हमेशा उनके साथ खड़े रहे. भावनात्मक और मानसिक सहयोग ने मिन्नू को कभी टूटने नहीं दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह सीईओ, जिला परिषद के पद पर कार्यरत हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हालात चाहे जैसे भी हों, सफलता जरूर मिलती है. मिन्नू पीएम जोशी का यह सफर उन महिला के लिए संदेश है, जो जिम्मेदारियों और सपनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:46:23 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST

SDM UPPSC Story: ना बड़े शहर, ना महंगी कोचिंग, गांव में रहकर ज्योति बनीं SDM, टॉप 20 में बनाई जगह

SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…

Last Updated: April 6, 2026 12:27:04 IST

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST