होम / Punjab And Haryana On Chandigarh Issue : चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने

Punjab And Haryana On Chandigarh Issue : चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 4, 2022, 6:08 pm IST
  • पंजाब के पूर्व कांग्रेंस प्रधान जाखड ने चंडीगढ़ को बताया मरा हुआ मुद्दा
  • जाखड बोले दो बिल्लियों की लडाई में बंदर उठा जाएगा फायदा, बंदर कौन चर्चा का विषय
  • सिद्धू ने भी शायराना अंदाजा में कहा कहीं पे निगाहे और कहीं पे निशाना, चंडीगढ़ तो बहाना है पंजाब के दरयाई पानी पर निशाना
  • अब मामले को लेकर हरियाणा भी बुला चुका है 5 अप्रैल को अपना विधानसभा सत्र

रोहित रोहिला, चंडीगढ़।
Punjab And Haryana On Chandigarh Issue : पंजाब द्वारा चंडीगढ़ पर अपना दावा ठोके जोने के बाद पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों अब आमने सामने हो गए है। क्योंकि दोनों ही राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ ही है। पंजाब सरकार ने पहली अप्रैल को चंडीगढ़ को लेकर सदन में प्रस्ताव पारित कराया था। जिसके बाद चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों के राजनैतिक दल अपने राज्यों में एकजुट नजर आ रहे है।

पंजाब विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित होने के बाद ही हरियाणा के विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ सत्ता पक्ष की ओर से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई थी और हरियाणा की ओर से इस प्रस्ताव को लेकर विरोध भी जताया गया था। Punjab And Haryana On Chandigarh Issue

वहीं अब हरियाणा ने भी अपना विधानसभा सत्र बुला लिया है। हरियाणा विधानसभा के सत्र को लेकर अब पंजाब के राजनेताओं की भी नजर टिकी हुई है। पंजाब कांग्रेंस के पूर्व प्रधान की ओर से एक ट्वीट के जरिए चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर तंज कसा गया है। वहीं पूर्व कांग्रेंस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चंडीगढ़ के बहाने पंजाब के पानी पर निशाना साधा है। दो बिल्लियों की लडाई में बंदर मार जाएगा बाजी।

पंजाब हरियाणा का भाईचारा चंडीगढ़ के मुद्दे की भेंट चढ़ेगा Punjab And Haryana On Chandigarh Issue

सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ के मुद्दे पर ट्वीटर के जरिए बडा तंज कसा है। उन्होंने चंडीगढ़ को मरा हुआ मुद्दा बताते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच किसान आंदोलन में बना भाईचारा इस मरे हुए मुद्दे की भेंट चढ़ जाएगा। जाखड ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस मामले में पंजाब और हरियाणा आमने-सामने हैं।

ऐसे में हमेशा की तरह दो बिल्लियों की लड़ाई में बंदर बाजी मार जाएंगा। लेकिन जाखड किस बंदर की बात कर रहे है इसको लेकर चचार्एं है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में इसी कहानी से जुडी एक फोटो भी शेयर की है। जाखड ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सिंघू और टिकरी बार्डर पर पंजाब और हरियाणा के लोगों के बीच भाईचारा बना हुआ है। इस मरे हुए मुद्दे की वजह के साथ भाईचारा भडके हुए जज्बातों की भेंट चढ़ जाएगा। Punjab And Haryana On Chandigarh Issue

सिद्धू ने भी मुद्दे के जरिए पंजाब के पानी को लेकर साधा निशाना

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हरियाणा पर निशाना साधा है। सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब के 27 गांवों को उजाड़कर चंडीगढ़ बसाया गया था। यह पंजाब का था और रहेगा। सिद्धू ने अपने शायराना अंदाज में लिखते हुए कहा कि कहीं पे निगाहे और कहीं पे निशाना, चंडीगढ़ तो बहाना है पंजाब के दरयाई पानी के निशाना है।

उन्होंने इस शायरना अंदाज के जरिए एसवाईएल के मुद्दे को छेडा है। सिद्धू ने ट्वीट में पंजाब के सीएम •ागवंत मान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व आप सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग किया है।

दोनों ही राज्य अपना हक छोड़ने को कतई नहीं तैयार Punjab And Haryana On Chandigarh Issue

चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल्स लागू किए जाने को लेकर पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल्स लागू किए जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए अपना दावा ठोक दिया था। इसके बाद हरियाणा के राजनैतिक दलों के नेता भी एकजुट हो गए थे।

चंडीगढ़ दोनों ही राज्यों की राजधानी है और दोनों ही राज्यों के सचिवालय एवं विधानसभा भी चंडीगढ़ में ही है। इसके अलावा दोनों राज्यों के ज्यादात्तर विभागों के कार्यालय चंडीगढ़ में ही है। Punjab And Haryana On Chandigarh Issue

पंजाब में भाजपा को छोड़कर बाकी के दल एकजुट

चंडीगढ़ के मुद्दे पर भाजपा को छोड़कर पंजाब के सभी राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी, अकाली दल, कांग्रेस ने एक स्वर में कहा कि चंडीगढ़ पर पहला अधिकार पंजाब का है। हरियाणा में भी राज्य के राजनीतिक दल इस मुद्दे पर एक हो गए हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ अकेला पंजाब का नहीं है। चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है। Punjab And Haryana On Chandigarh Issue

Read More :  Gorakhnath Temple Attack : गोरखनाथ मंदिर में हमला आतंकी साजिश, सीएम योगी ने की पुलिसकर्मियों को 5 लाख इनाम देने की घोषणा

Read More : Alia Bhatt Shared Picture आलिया भट्ट ने पोस्ट की नई तस्वीर

Read Also : Debina Banerjee, Gurmeet Choudhary Become Parents देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी बने बच्ची के माता-पिता

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Maruti Arena की कारों पर मई 2024 में मिल रहा गजब का ऑफर, जानें पूरी डिटेल- Indianews
Compact SUV: कौन सी कार है माइलेज के मामले में सबसे बेहतर? XUV 3XO, Sonet, Brezza, और Nexon के बारें जानें पूरी डिटेल- Indianews
Discount On Volkswagen Cars: Volkswagen की कार पर गजब का डिस्काउंट, खरीदने का शानदार मौका, न करें देरी- Indianews
Salman Khan Old Letter: ‘मैं चाहता हूं कि आप लोग मेरे बारे में जानें…’, सलमान खान का पुराना हस्तलिखित पत्र वायरल -India News
Delhi Earthquake: दिल्ली में दबे पांव भूकंप की दस्तक, नहीं जान पाए लोग, इतनी थी तीव्रता- Indianews
Rhiti Tiwari Joins BJP: ‘जेपी नड्डा ने मुझमें कुछ देखा…’, मनोज तिवारी की बेटी रीति बीजेपी में हुईं शामिल -India News
Titanic: टाइटैनिक’ एक्टर का हुआ निधन, कई फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय-Indianews
ADVERTISEMENT