India News (इंडिया न्यूज़),Smriti Irani:केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर एक बड़ा सावाल उठाया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान जिस सुनीता विश्वनाथ नामक महिला से मिल रहे हैं वो जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडेड है। इस महिला से राहुल गांधी क्या बात कर रहे थे, इसका खुलासा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं।
#WATCH राहुल गांधी अपने अमेरिका दौरे के दौरान जिस सुनीता विश्वनाथ नामक महिला से मिल रहे हैं वो जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडेड है। इस महिला से राहुल गांधी क्या बात कर रहे थे, इसका खुलासा सिर्फ राहुल गांधी कर सकते हैं। जॉर्ज सोरोस भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को हटाना चाहते… pic.twitter.com/6Golepu76K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2023
भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के अमेरिका दौरे की एक फोटो साझा की। इसमें एक बैठक के दौरान राहुल गांधी और अन्य लोग बैठे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने उस महिला का नाम सुनीता विश्वनाथ बताया। उन्होंने दावा किया कि सुनीता को अमेरिकी उद्योगपति सोरोस से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। ईरानी ने सवाल किया कि राहुल को जवाब देना चाहिए कि वे लोगों के साथ क्या बात कर रहे थे?
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी यह मुद्दा उठाया है। हम सब जानते हैं कि किस प्रकार से सोरोस भारत में लोकतांत्रित तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं। जब सोरोस के इरादे हर हिंदस्तानी को पता थे, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल ने सोरोस के सहयोगी के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें – Delhi News: देश के सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के बंगलों का CAG द्वारा होना चाहिए ऑडिट: संजय राउत
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.