होम / Uttar Pradesh : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेगी सपा, लेकिन यूपी में एक-एक सीट पर होंगे आमने सामने

Uttar Pradesh : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेगी सपा, लेकिन यूपी में एक-एक सीट पर होंगे आमने सामने

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 18, 2023, 4:47 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Uttar Pradesh :  छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव में समाजवादी पार्टी महागठबंधन में कांग्रेस के साथ सीट शेयर करेगी। लेकिन लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश को लेकर तय नही हुआ है की ड्राइविंग सीट पर कौन होगा । ऐसा भी माना जा रहा है की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस से कुछ चूक रह गयी थी। जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

समाजवादी पार्टी  मुख्य भूमिका में होगी

समाजवादी पार्टी खुद को राष्ट्रीय राजनीति में हिस्सेदार मुख्य भूमिका में चाहती है। यह समझना होगा की कांग्रेस इंडिया गठबंधन में पहले से ही बड़े भाई की भूमिका में है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन साथ काम कर चूकी है। लेकिन नतीजे कुछ ख़ास अच्छे नही निकले बल्कि सपा को नुक़सान पहुँचा और कांग्रेस की महत्वाकांक्षाओं पर भी पानी फिर गया। लोकसभा चुनाव में तस्वीर कुछ अलग है उत्तर प्रदेश में इस बार इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी ड्राइविंग सीट पर होगी।

RLD और सपा  एक साथ

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की महत्वाकांक्षाओं को जोड़ के देखे तो RLD के जयंत चौधरी अलग सपना देख रहे है। सूत्रों की मानें तो जयंत समझ रहे की कांग्रेस के साथ सीधे गठबंधन में उन्हें उत्तर प्रदेश और बाक़ी प्रदेशों में ज़्यादा मौक़ा मिलेगा। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ किए गठबंधन पर इंडिया गठबंधन की गाँठ ज़्यादा नहीं टिक पाएगी। लिहाज़ा इंडिया गठबंधन में घटक दल के तौर पर RLD और सपा साथ काम करेगी। उत्तर प्रदेश में गठबंधन के समीकरणों को दर किनार रख दिया जाए तो कांग्रेस के लिए सीट शेयरिंग का तरीक़ा निकालना कठिन होता जा रहा है।

यूपी में अखिलेश का दबदबा

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सबसे ज़्यादा सीटों की दावेदारी करने का मूड बना चुके है। वही जयंत चौधरी भी कम में समझौता अब नही करेंगे पहले प्रदेश के गठबंधन में सपा के साथ कर सकते थे। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सबसे ज़्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बहुत कम सीटों पर तो समझौता नहीं करेगी।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT