इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 18,378 नए मामले सामने आए। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 34 हजार 933 पहुंच गई है। कल सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 19 हजार 406 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 19 हजार 928 मरीज ठीक हुए।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 अरब 6 करोड़ 21 लाख 79 हजार 411हो गया है। इसी के साथ देशभर में चार करोड़ 34 लाख 84 हजार 110 लोग वायरस से संक्रमित होकर ठीक भी हुए हैं। वहीं कोरोना के शुरुआत से अब तक इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 26 हजार 689 हो गई है।
बता दें कि अब तक देश में कुल 87.79 करोड़ सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसी के साथ आज सुबह तक बीते 24 घंटों में वैक्सीन की 29,58,617 डोज लगाई गई। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.31 फीसदी है। इसी के साथ वर्तमान में रिकवरी की दर 98.50 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12-14 आयु वर्ग के तीन करोड़ 94 लाख 89 हजार 966 लोगों को अब तक वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं दो करोड़ 86 लाख 81 हजार 465 लोगों को कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 15-18 साल की उम्र के छह करोड़ 13 लाख 52 हजार 619 लोगों को कोविड के टीके की पहली डोज जबकि पांच करोड़ 14 लाख 69 हजार 424 लोगों को दूसरी डोज अब तक लगाई जा चुकी है।
तीन करोड़ 20 लाख 47 हजार 109 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई है। इसके अलावा 18 से 44 साल की उम्र के 55 करोड़ 97 लाख 76 हजार 129 लोगों को पहली डोज, और 50 करोड़ 98 लाख 83 हजार 638 लोगों को कोरोना के टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी के साथ 45 से 59 की उम्र के 20 करोड़ 37 लाख 32 हजार 885 लोगों को पहली, जबकि 19 करोड़ 55 लाख 23 हजार 956 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। वहीं दो करोड़ 4 लाख 63 हजार 205 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई जा चुकी है।
ये भी पढ़े : दूसरे दिन बनिहाल पंहुचा ‘द ग्रेट इंडिया रन’, धावकों ने तय की 80 किलोमीटर की दूरी
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.