होम / Corona Update Today 30 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,233 नए केस, इतने लोगों ने गंवाई जान

Corona Update Today 30 March 2022 पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,233 नए केस, इतने लोगों ने गंवाई जान

Sameer Saini • LAST UPDATED : March 30, 2022, 11:37 am IST

Corona Update Today 30 March 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update Today 30 March 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,233 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,22,001 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.20 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

टीकाकरण की रफ़्तार तेज़

इस बीच, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 183.79 करोड़ (1,83,79,06,022) को पार कर गया है। 12-14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हाल ही में शुरू किए गए COVID वैक्सीन अभियान के तहत, अब तक 1.50 करोड़ (1,50,55,291) से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 12,74,719 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

मंगलवार को देश में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए थे जबकि सोमवार को 1,270 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 14,704 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 30 March 2022

Also Read : Corona Update Today 29 March 2022 देश में घटे कोरोना के नए मामले, एक्टिव केस भी हुए कम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT