होम / जानिए आज का Corona Update, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,805 नए केस, एक्टिव केस 20 हज़ार के पार

जानिए आज का Corona Update, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,805 नए केस, एक्टिव केस 20 हज़ार के पार

India News Desk • LAST UPDATED : May 7, 2022, 11:54 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Corona Update : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में काफी उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,805 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,024 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,168 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,54,416 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,90,00,94,982 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update Today 13 April 2022
Corona Update

शुक्रवार को देश में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को देश में कोरोना के 3,275 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 20,303 एक्टिव केस हो गए हैं।

Corona Update Today 7 May 2022

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता Petrol Diesel

यह भी पढ़ें: दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता Tejinder Bagga गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT