<
Categories: क्रिकेट

135 रन का तूफान… फिर खामोशी से मनाया जश्न! अभिषेक शर्मा के नए Celebration का क्या है राज?

Abhishek Sharma New Celebration: अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. इसके बाद अगली 22 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने 135 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा नए सेलिब्रेशन की हो रही है.

Abhishek Sharma New Celebration: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का रौद्र रूप देखने को मिला. अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की, जिसे देख स्टेडियम में मौजूद सभी लोग हैरान हो गए. अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में नाबाद 135 रनों की आतिशी पारी खेली, जिस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के देखने को मिले. अभिषेक शर्मा का यह आईपीएल में दूसरा शतक है, लेकिन उनकी सेंचुरी से ज्यादा सेलिब्रेशन की चर्चा हो रही है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक पूरा करने के बाद अनोखे अंदाज में सेलिब्रेशन किया. अभिषेक शर्मा अक्सर शतक लगाने के बाद ‘एल सेलिब्रेशन’ करके जश्न मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अलग तरीके से सेलिब्रेट किया. जानें इसके पीछे की कहानी…

अभिषेक शर्मा का अनोखा सेलिब्रेशन

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. अभिषेक शर्मा ने संभलकर पारी की शुरुआत की, लेकिन फिर उन्होंने गियर चेंज किया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने अलग ही अंदाज में सेलिब्रेशन किया. अभिषेक शर्मा हाथ बांधकर खड़े हो गए. वह हैदराबाद की डगआउट की ओर देख रहे थे और उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी. अक्सर जब अभिषेक शर्मा फिफ्टी या सेंचुरी पूरी करते हैं, तो वो एल सेलिब्रेशन करते हैं. इसमें वह अपने हाथ की उंगलियों से L का आकार बनाते हैं और फैंस की ओर दिखाते हैं. ऐसे में उनके अनोखे सेलिब्रेशन की खूब चर्चा हो रही है.

अभिषेक के नए सेलिब्रेशन की कहानी

अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाने के बाद अगली 22 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की पारी खेली. पारी खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा ने उनके अनोखे सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया. इस पर अभिषेक शर्मा ने बताया कि उन्होंने फ्रैंकी के साथ प्लान बनाया था. वह चाहते थे कि वे 20 ओवर तक बल्लेबाजी करें, अभिषेक शर्मा ने कहा कि विकेट ज्यादा आसान नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्होंने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की. इसके बाद उन्होंने यह सेलिब्रेशन किया. बता दें कि यह आईपीएल में अभिषेक शर्मा का दूसरा शतक था.

कैसा रहा मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन का स्कोर खड़ा किया. अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 135 रन बनाए. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना पाई. इसके चलते हैदराबाद ने 47 रनों से मैच जीत लिया. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Beetroot Radish Pickle: आम-मिर्च का अचार छोड़िए, इस बार बनाएं चुकंदर-मूली का चटपटा अचार, 10-15 मिनट में होगा तैयार

Beetroot Radish Pickle: आम और मिर्च के अचार से अलग इस बार चुकंदर और मूली…

Last Updated: September 12, 2026 23:31:15 IST

Joe Root record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

Joe Root record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट…

Last Updated: September 12, 2026 23:03:57 IST

Dubai Trip Budget: लाखों नहीं, इतने रुपये में हो जाएगी 7 दिन की दुबई ट्रिप, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…

Last Updated: September 12, 2026 22:23:20 IST

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ग्रहों की खास चाल, बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…

Last Updated: September 12, 2026 21:51:17 IST

भाई का फोन नहीं उठा रहे थे एयरलाइन कैप्टन, होटल का कमरा खुला तो उड़ गए होश…डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…

Last Updated: September 12, 2026 20:57:41 IST