Darsheel Safary: आप सभी को 2007 में आई फिल्म 'तारे जमीन पर' तो याद ही होगी. इस फिल्म में दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का किरदार निभाया था, जिसे खूब सराहा गया था. हाल ही में दर्शील सफारी 29 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनको फिल्मों में बड़ा ब्रेक नहीं मिला है.
दर्शील सफारी
Darsheel Safary: आप सभी को 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ तो याद ही होगी. इस फिल्म में दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिया से पीड़ित एक बच्चे का किरदार निभाया था, जिसे खूब सराहा गया था. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर समीक्षक पुरस्कार भी मिला था.
इस फिल्म में आमिर खान भी थे, जिन्होंने टीचर की भूमिका निभाई थी. हाल ही में दर्शील सफारी 29 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनको फिल्मों में बड़ा ब्रेक नहीं मिला है.
2007 में जब फिल्म तारे जमीन पर रिलीज हुई उस समय दर्शील की उम्र महज 10 साल रही होगी, लेकिन उनके अभिनय ने बड़े-बड़े कलाकारों को मात दे दी थी. फिल्म में उनकी ओवरलोडेड क्यूटनेस और शानदार अभिनय ने सबको चौंका दिया. ईशान अवस्थी का किरदार आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं, लेकिन इस आइकॉनिक किरदार निभाने वाले कलाकार को आज कोई बड़ी फिल्म या बड़ा ऑफर नहीं मिल रहा है.
वर्तमान में दर्शील सफारी काफी हैंडसम हो गए हैं. दो क्यूट बड़े दांतों वाले ईशान अवस्थी से अलग अब वो शार्प जॉ लाइन और डेन्चर रखने लगे हैं. वो अपनी फोटोस सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. कुछ लोग तो उनके लुक्स की तुलना एक्टर हृतिक रोशन से भी करते हैं. दर्शील के चश्मे पहनने वाले लुक को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है.
एक गुजराती जैन परिवार में जन्मे सफारी ने फिल्म तारे ज़मीन पर (2007) में अभिनय की शुरुआत की. उनकी दूसरी फिल्म बम बम बोले 2010 में आई और कुछ सूत्रों के अनुसार उन्हें ₹3 लाख का भुगतान किया गया थाजो उस समय किसी भी बाल कलाकार को दी गई सबसे अधिक राशि थी. उन्होंने दो और फिल्में कीं जिसमें डिज्नी इंडिया की सुपरहीरो फिल्म ज़ोकोमोन और दीपा मेहता की मिडनाइट्स चिल्ड्रेन शामिल है, लेकिन इन फिल्मों को खास सफलता नहीं मिली.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…