<
Categories: क्रिकेट

Abhishek Sharma: SRH की जीत के हीरो रहे अभिषेक पर गिरी गाज! मैदान पर की गई इस गलती पर लगा 1.8 लाख का जुर्माना

Abhishek Sharma: SRH के अभिषेक शर्मा पर IPL ने लिया बड़ा एक्शन! KKR के खिलाफ तूफानी 48 रन बनाने के बाद भी मैदान पर की गई इस गलती के कारण कटी 25% मैच फीस. जानें क्या है पूरा मामला.

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेला गया मैच अच्छा रहा. एक तरफ जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर आग लगा दी, वहीं दूसरी तरफ मैच खत्म होने के बाद उन्हें IPL की तरफ से कड़ी फटकार और जुर्माना झेलना पड़ा है.

मालूम हो कि गुरुवार को ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में दिखे. उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे लेकिन उनकी इस पारी की चमक उस वक्त थोड़ी फीकी पड़ गई जब आईपीएल अधिकारियों ने उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई.

अभिषेक ने मानी गलती

मैच के बाद आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि अभिषेक शर्मा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. मतलब इस मैच के लिए उन्हें 7.5 लाख रुपये मिलने थे. लेकिन 25 प्रतिशत कटौती के बाद उनके 1,87,500 रुपये काट लिए जाएंगे और उन्हें सिर्फ 5,62,500 रुपये ही मिलेंगे. साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. दरअसल अभिषेक ने लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया है जो आईपीएल के आर्टिकल 2.3 के तहत आता है. आसान शब्दों में कहें तो यह नियम मैच के दौरान अपशब्दों या गाली-गलौज के इस्तेमाल से जुड़ा है. अभिषेक ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है.

अब आगे क्या होगा?

हालांकि लेवल 1 के अपराध को ज्यादा गंभीर नहीं माना जाता है, लेकिन अभिषेक शर्मा अपने लिए यह एक चेतावनी के तौर पर देख सकते हैं. उन्हें इस मैच की कमाई का एक चौथाई हिस्सा जुर्माने के तौर पर देना होगा. उनके खाते में अब एक डिमेरिट पॉइंट जुड़ गया है. अगर वह भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो उन पर कुछ मैचों का बैन भी लग सकता है. आपको बता दें कि मैच रेफरी का फैसला इस मामले में आखिरी होता है जिसे बदला नहीं जा सकता. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अभिषेक अपनी इस आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखें लेकिन मैदान पर अपनी भावनाओं पर भी थोड़ा और काबू रखें.

क्या था मैच का हाल

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की. इस जीत के असली हीरो हेनरिक क्लासेन और टीम के गेंदबाज रहे.

बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बिजली की तरह तेज रही. सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) ने मिलकर महज 34 गेंदों में 82 रनों की तूफानी साझेदारी कर डाली. इस मजबूत शुरुआत का फायदा उठाते हुए मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन (52) ने शानदार अर्धशतक जड़ा और नीतीश कुमार रेड्डी (39) ने अंत में ताबड़तोड़ रन बटोरे. इन पारियों की बदौलत SRH ने बोर्ड पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 4 विकेट तो लिए लेकिन तब तक हैदराबाद काफी रन बना चुकी थी.

गेंदबाजों ने केकेआर को बांधे रखा

227 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम शुरू से ही लड़खड़ाती नजर आई. अंगकृष रघुवंशी (52) ने अर्धशतक जमाकर अकेले दम पर संघर्ष जरूर किया लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम 16 ओवरों में 161 रन पर ही ढेर हो गई.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

पेड़ पर चढ़कर कॉल, पहाड़ पर हाजिरी… इस जगह पर आज भी नहीं पहुंच पाया नेटवर्क

झारखंड के चतरा में मोबाइल फोन केवल जेब का बोझ बनकर रह गए हैं. वहां…

Last Updated: April 3, 2026 17:32:58 IST

KVS Merit List: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की कैसे बनती है मेरिट लिस्ट, क्या है प्रोसेस? जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

KVS Merit List: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट बेहद अहम होती है. यह…

Last Updated: April 3, 2026 17:21:55 IST

UP Village Mystery: हर दूसरे घर में जुड़वां बच्चा, क्या है UP के इस गांव का रहस्य, विज्ञान भी हैरान

India Unique Village: भारत के यूपी का रहस्यमयी गांव, जहां हर दूसरे घर में जुड़वा…

Last Updated: April 3, 2026 17:07:32 IST

सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी रही मां और बिलखता रहा उसका लाल, कानपुर की तस्वीर ने किया देश शर्मसार!

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा…

Last Updated: April 3, 2026 17:08:01 IST

इंग्लैंड का वो डरावना होटल, जहां सौरव गांगुली भी जाने से डरते हैं, 24 साल पहले की वो खौफनाक घटना

Sourav Ganguly Horror Story: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ एक होटल…

Last Updated: April 3, 2026 16:57:10 IST

Bengal Election 2026: ‘7 पुश्ते नीचे आ जाएं, लेकिन बुर्केवाली…’, हुमायूं कबीर पर ये क्या बोल गईं नवनीत राणा?

Navneet Rana on Humayun Kabir: बंगाल चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है.…

Last Updated: April 3, 2026 17:17:09 IST