उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक छोटा बच्चा जिसके पैरों में चप्पल तक नहीं है, सड़क किनारे बेहोश पड़ी अपनी मां के पास रो रहा है, वह बच्चा अपनी मां के चेहरे पर पानी छिड़क रहा है और उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह होश में आ जाए, सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि सड़क पर आने-जाने वाले और वहां खड़े लोग उस बच्चे की मदद करने या एम्बुलेंस बुलाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे, यह दृश्य डिजिटल युग में इंसानी संवेदनाओं के खत्म होने का प्रमाण है.
Child Revives Unconscious Mother Kanpur Roadside: यह घटना केवल एक बच्चे की बेबसी नहीं, बल्कि हमारे समाज के नैतिक पतन की कहानी है एक छोटा बच्चा, जो शायद भूख और प्यास का मतलब भी नहीं जानता, वह अपनी मां को बचाने के लिए जो कुछ उसके पास था पानी और बिस्कुट, उसे दे रहा था उसके नंगे पैर उसकी गरीबी और लाचारी की गवाही दे रहे थे, वहां मौजूद दर्जनों लोग केवल ‘कंटेंट’ बनाने में जुटे थे किसी ने भी यह जरूरी नहीं समझा कि महिला को अस्पताल पहुंचाया जाए या बच्चे को ढांढस बंधाया जाए, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और बच्चा अब बाल कल्याण समिति की निगरानी में है, क्या हम एक ऐसे समाज में जी रहे हैं जहाँ किसी की जान बचाने से ज्यादा जरूरी उसका वीडियो बनाना है? यह ‘सोशल मीडिया’ की सनक का सबसे डरावना रूप है.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…