<
Categories: क्रिकेट

अनिल कुंबले का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिलना चाहिए, जल्दबाजी होगी

पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि यह 15 साल का खिलाड़ी चयनकर्ताओं की नजर में जरूर है, लेकिन उसे जल्दबाजी में भारतीय टीम में शामिल करना सही कदम नहीं होगा.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि यह 15 साल का खिलाड़ी चयनकर्ताओं की नजर में जरूर है, लेकिन उसे जल्दबाजी में भारतीय टीम में शामिल करना सही कदम नहीं होगा. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है.
खासकर जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ एक ओवर में दो छक्के जड़ने के बाद उनकी चर्चा हर जगह हो रही है. कई पूर्व क्रिकेटर, जैसे इरफान पठान, उन्हें जल्द टीम इंडिया में मौका देने की बात कर चुके हैं. हालांकि कुंबले इस मामले में थोड़ा अलग सोच रखते हैं. उन्होंने सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से जरूर की, लेकिन साथ ही यह भी साफ कहा कि हर खिलाड़ी का सफर अलग होता है. आइए जानते हैं कुंबले ने क्या कहा है?

सचिन तेंदुलकर को लेकर क्या बोले?

किसी भी युवा खिलाड़ी पर जल्दी बड़ी उम्मीदें डालना उसके खेल पर असर डाल सकता है. उन्होंने कहा, “सचिन तेंदुलकर जब 14-15 साल की उम्र में खेलना शुरू किए, तब हर बार मैदान पर उतरते ही शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. सूर्यवंशी भी सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन यह कहना कि ‘दो महीने में भारत के लिए खेलो’, एक युवा खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव डाल सकता है.”

चयनकर्ता की नजर है वैभव पर

उन्होंने आगे कहा, “हर खिलाड़ी का अपना सफर होता है. कुछ जल्दी शुरुआत करते हैं, कुछ देर से, लेकिन सभी का खेल में योगदान होता है. सूर्यवंशी के मामले में यह इस साल भी हो सकता है, अगले साल या कुछ समय बाद, लेकिन जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, चयनकर्ता उन पर नजर बनाए हुए हैं.”
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST