<
Categories: मनोरंजन

Vivek Sinha Salary Rumor: ‘पड़ोस में ही रहते हैं, गुदे भर का जोर लगा लो…’ डायलॉग से आग लगाने वाले कौन हैं विवेक सिन्हा?

Who is Vivek Sinha: फिल्म 'धुरंधर' के विलेन विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ की फीस मिलने की खबरों को नकार दिया है. बोले- भाई, इतना पैसा नहीं मिला है, जो मिला वो मुंबई के खर्चों में खत्म हो गया. जानिए कौन हैं विवेक सिन्हा जिन्होंने 'पड़ोस में ही रहते हैं, गुदे भर का जोर लगा लो...' डायलॉग से लगा दी है आग!

Who is Vivek Sinha: अभिनेता विवेक सिन्हा ने फिल्म ‘धुरंधर‘ के लिए 1 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर साफ किया कि उन्हें एक सम्मानजनक रकम जरूर मिली है, लेकिन वह 1 करोड़ नहीं है. विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन पोस्ट्स पर नाराजगी जताई, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्हें इस रोल के लिए 60 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक दिए गए. उन्होंने मजाकिया और देसी अंदाज में कहा, ‘भाई, इतना पैसा नहीं मिला है, कसम से. ये सब मत डालो.’

कौन हैं विवेक सिन्हा

विवेक सिन्हा वो एक्टर हैं जिन्होंने ‘धुरंधर’ में असली आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है. पर्दे पर उनकी एक्टिंग इतनी सटीक और खूंखार थी कि लोग उन्हें सचमुच का आतंकी समझने की भूल कर बैठे. विवेक ने जहूर मिस्त्री की उस क्रूरता को पर्दे पर उतारा, जिसे देखकर आम दर्शकों का खून खौल उठा. इस फिल्म में जहूर मिस्त्री का फेमस डायलॉग, ‘पड़ोस में ही रहते हैं, गुदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो’ परदे पर आग लगा दी है. 

विवेक सिन्हा ने कहा पैसा खत्म हो चुका है

विवेक ने बताया कि जब से ये खबरें वायरल हुई हैं, लोग उन्हें मदद के लिए मैसेज कर रहे हैं. इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला है. जो उम्मीद थी वही मिला लेकिन भाई उतना पैसा नहीं मिला और जो मिला था वो अब खत्म भी हो चुका है. मुंबई में रहता हूं और यहां बहुत खर्चे हैं. इसलिए फिल्म की कमाई खर्च हो चुकी है.’ वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने को कहा ताकि उन्हें और अच्छे रोल मिलें और वो वाकई इतनी कमाई कर सकें कि जरूरतमंदों की मदद कर पाएं.

विवेक सिन्हा की नेट वर्थ

फिलहाल विवेक सिन्हा की कुल संपत्ति (Net Worth) के बारे में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वे अभी अपने करियर के शुरुआती और संघर्षपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. 

धुरंधर कर रही छप्पर फाड़ कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. वहीं इस समय सिनेमाघरों में इसका दूसरा पार्ट धुरंधर: द रिवेंज धूम मचा रहा है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST