<
Categories: क्रिकेट

कौन हैं समरीन कौर? जिन्हें फैंस बता रहे अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड, क्या है टैटू का माजरा?

Arshdeep singh Samreen Kaur: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अभिनेत्री समरीन कौर को लेकर सोशल मीडिया पर रिश्ते की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. एक स्नैपचैट तस्वीर में दिखे ‘इक ओंकार’ टैटू और मैच के दौरान समरीन की मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है.

पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और अभिनेत्री समरीन कौर (Samreen Kaur) को लेकर चर्चा लगातार तेज होती जा रही है. फैंस का मानना है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से ज्यादा कुछ हो सकता है. हालांकि, अभी तक न तो अर्शदीप और न ही समरीन ने इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की है, लेकिन सोशल मीडिया पर दिख रहे संकेत लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं.
यह चर्चा तब शुरू हुई जब अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए. फैंस की नजर तुरंत उस लड़की के हाथ पर बने ‘ੴ’ टैटू पर गई. यही टैटू समरीन कौर की तस्वीरों में भी देखा गया है. इसके बाद लोगों ने नाखूनों की डिजाइन और अंगूठी तक को मिलाना शुरू कर दिया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं.
मामला यहीं नहीं रुका. समरीन कौर को पंजाब किंग्स के मैचों के दौरान मैदान में भी देखा गया. वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान मुल्लांपुर और मुंबई में टीम को समर्थन देती नजर आईं. उनकी लगातार मौजूदगी ने इन खबरों को और हवा दे दी. एक वीडियो में वह अर्शदीप के साथ नजर आ रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


 

कौन हैं समरीन कौर?

जम्मू-कश्मीर से आने वाली समरीन कौर धीरे-धीरे मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना रही हैं. उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया है. एक पढ़े-लिखे परिवार से आने वाली समरीन ने अपने दम पर अपनी जगह बनाई है. हालांकि, इन सभी चर्चाओं के बीच दोनों ने चुप्पी साध रखी है. ऐसे में फैंस हर छोटी-बड़ी बात को जोड़कर सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, लेकिन इतना जरूर है कि यह कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

बेटे की चाहत में माता-पिता ने 2 बेटियों की ली जान? डायरी ने खोले राज़; पूरा मामला जान कांप उठेगा रूह

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में 2 मासूम बेटियों की मौत के बाद पुलिस अब…

Last Updated: April 12, 2026 18:42:36 IST

George Linde: कौन हैं जॉर्ज लिंडे? न ऑक्शन में बिका, न प्लेइंग 11 में नाम, फिर भी गुजरात के खिलाफ कर दी बैटिंग

IPL 2026: जिसे ऑक्शन में किसी ने नहीं पूछा, उस अनसोल्ड खिलाड़ी ने LSG के…

Last Updated: April 12, 2026 18:32:32 IST

न मैच फिक्सिंग, न बॉल टेंपरिंग… फिर क्यों रविंद्र जडेजा पर IPL में लगा था बैन, क्या था ‘गुनाह’?

Ravindra Jadeja IPL Ban: साल 2010 राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा को आईपीएल से बैन…

Last Updated: April 12, 2026 18:29:12 IST

कहीं आप तो भोजन के बाद थाली में नहीं धोते हाथ? तुरंत बदल लें यह गंदी आदत, वरना घर में परेशानियां…

Vastu Tips For Eat: अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग खाना खाने के बाद उसी…

Last Updated: April 12, 2026 18:27:00 IST

भाभी बीजेपी सरकार में मंत्री, ननद कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहीं निकाय चुनाव; आखिर कौन हैं नयनाबा जडेजा?

Naina Ba Jadeja Profile: गुजरात में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर रवींद्र जडेजा की…

Last Updated: April 12, 2026 18:06:39 IST