Aaron Summers Jailed News In Hindi: तस्मानिया सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हेलेन वुड ने कहा कि एरॉन समर्स ने टीनएज फैंस तक पहुंचने के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान का इस्तेमाल किया. ध्यान दें कि एरॉन समर्स ने सिर्फ़ एक बिग बैश लीग मैच खेला है.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुआ जेल
Aaron Summers Jailed News In Hindi: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरॉन समर्स को 15 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में जेल हुई है. होबार्ट हरिकेंस के पूर्व क्रिकेटर एरॉन समर्स को एक टीनएज फैन का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में जेल हुई है. यह सजा 8 साल पुराने मामले में सुनाई गई. ऑस्ट्रेलियाई चैनल ‘7 NEWS’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एरॉन समर्स ने एक मैच के दौरान मिली 15 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया.
तस्मानिया के सुप्रीम कोर्ट ने एरॉन समर्स को 10 महीने जेल की सजा सुनाई है. बिग बैश लीग के पूर्व क्रिकेटर एरॉन समर्स को एक स्कूल में एक टीनएज फैन का यौन उत्पीड़न करने और उसे परेशान करने के आरोप में जेल हुई है. ‘7 NEWS’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एरॉन समर्स ने 15 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसके लिए उसे 10 महीने जेल में बिताने होंगे.
तस्मानिया सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हेलेन वुड ने कहा कि एरॉन समर्स ने टीनएज फैंस तक पहुंचने के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान का इस्तेमाल किया. ध्यान दें कि एरॉन समर्स ने सिर्फ़ एक बिग बैश लीग मैच खेला है. उन्होंने 21 दिसंबर, 2017 को मेलबर्न रेनेगेड्स के ख़िलाफ़ होबार्ट हरिकेंस के लिए बिग बैश लीग में डेब्यू किया था. यह डेब्यू मैच उनका आख़िरी मैच साबित हुआ.
तस्मानिया सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हेलेन वुड के मुताबिक, एरॉन समर्स दिसंबर 2017 में बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेल रहा था, जब होबार्ट में एक मैच के दौरान उसकी मुलाक़ात लड़की और उसके दोस्तों से हुई. 15 जनवरी, 2018 को एक और मैच के दौरान, एरॉन समर्स और लड़की ने बाउंड्री के पास बातचीत की और फिर इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर जुड़ गए. अगले दिन, एरॉन समर्स ने लड़की से मिलने का प्लान बनाया. वह उसे पिक करके उसी रात एक स्कूल ले गया.
उस समय एरॉन समर्स 21 साल का था. उसने स्कूल में एक नरम बिस्तर बिछाया और फिर लड़की का दो बार यौन शोषण किया. बुधवार को सज़ा सुनाते समय, जस्टिस वुड ने कहा कि एरॉन समर्स जानता था कि लड़की 9वीं या 10वीं क्लास में है और शारीरिक संबंध के लिए कानूनी उम्र से कम है. वह कमज़ोर और मासूम थी, और एरॉन समर्स ने उसे अपने सेक्सुअल इरादों के बारे में नहीं बताया था.
जज ने कहा, “लड़की सिर्फ़ 15 साल की थी और उसे दुनिया की गहरी समझ नहीं थी. लड़की के पास यह समझने के लिए ज़िंदगी का इतना अनुभव नहीं था कि वह सिर्फ़ शारीरिक संबंध में दिलचस्पी रखता था.’ सेक्सुअल अब्यूज़ के बाद भी, एरॉन समर्स लड़की के कॉन्टैक्ट में रहा और उसे अश्लील तस्वीरें भेजीं. उनकी आखिरी बातचीत 2021 की शुरुआत में हुई थी. एरॉन समर्स ने बाद में एक टीनएज लड़की का सेक्सुअल अब्यूज़ करने के दो मामलों और अश्लील चीज़ें दिखाने के एक मामले में अपना गुनाह कबूल कर लिया. एरॉन समर्स को नॉर्दर्न टेरिटरी से तस्मानिया भेजा गया था, जहां वह इसी तरह के अपराधों के लिए जेल की सज़ा काट रहा था. एरॉन समर्स ने नॉर्दर्न टेरिटरी में तीन साल और 11 महीने जेल में बिताए थे.
Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…
Kal Ka Love Rashifal 05 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (05 नवंबर…
Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…
Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…
Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…